Skip to main content

जिला अभियोजन संचालनालय रतलाम द्वारा एक दिवसीय संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित,डॉ. जयकुमार जलज स्मृति आयोजन : नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत,बैंगलोर की सुप्रसिद्ध डॉ बरखा भट्ट द्वारा मुंह के कैंसर पर व्याख्यान,मानव सेवा समिति रक्त केंद्र ने आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किया केंद्र,केंद्रीय बजट व्यापारियों के लिए राहतकारी – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप,श्री चौमुखा महादेव पर भक्त आस्था से करवा रहे है अभिषेक,98 वर्षों की जीवन यात्रा के बाद भी दो जीवनों में उजाला भर गईं श्रीमती सोहनबाई लुनावत,रचना में जन संवेदनाओं की आंतरिक धारा प्रवाहित होती है” – प्रो. रतन चौहान,उज्जैन रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में बड़ा सुधार 30 से अधिक ट्रेनों के प्लेटफार्म में परिवर्तन, यात्रियों को होगा सीधा लाभ यह बदलाव 10 फरवरी 2026 से होगा प्रभावी,रतलाम जिले में आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

रचना में जन संवेदनाओं की आंतरिक धारा प्रवाहित होती है” – प्रो. रतन चौहान

जनवादी लेखक संघ का आयोजन – रतलाम
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

वरिष्ठ कवि एवं अनुवादक प्रो. रतन चौहान ने कहा कि जब कोई रचनाकार अपनी वैचारिकता को कलात्मक पक्ष के साथ जोड़ता है, तो उसकी रचना न केवल संदेश देती है बल्कि कविता की अनिवार्यताओं को भी पूरा करती है। नंदकिशोर जोशी ‘सलिल’ की रचनाएँ इसी कारण सार्थक हैं, क्योंकि वे अंतर्निहित जन संवेदनाओं को अभिव्यक्त करती हैं।

यह विचार जनवादी लेखक संघ द्वारा आयोजित “एक रचनाकार का रचना संसार” श्रृंखला की दसवीं कड़ी में दिवंगत रचनाकार नंदकिशोर जोशी ‘सलिल’ पर केंद्रित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए गए। प्रो. चौहान ने कहा कि शब्द और अर्थ का सामंजस्य ही किसी रचना को जीवंत बनाता है, और सलिलजी ने इस सामंजस्य को बनाए रखा, इसलिए उनकी रचनाएँ आज भी बार-बार पढ़ी जाती हैं।संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह राठौर ने सलिलजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे ऐसे रचनाकार थे जिन्होंने हर परिस्थिति में अपनी बात स्पष्ट रूप से रखी। कीर्ति शर्मा ने उनके शिक्षकीय जीवन में प्रस्तुत नाटकों का उल्लेख किया, जबकि आशीष दशोत्तर ने उनके काव्य और कलात्मक पक्ष पर केंद्रित आलेख का पाठ किया।

सलिलजी के पुत्र देवेंद्र जोशी ने कहा कि रचनाकार के जीवन के बाद भी उनकी रचनाओं के माध्यम से उन्हें याद करना जनवादी लेखक संघ का महत्वपूर्ण प्रयास है।

रचना पाठ एवं सम्मान
इस अवसर पर देवेंद्र जोशी का सम्मान किया गया। सलिलजी की रचनाओं का पाठ ओमप्रकाश मिश्र, कीर्ति शर्मा, नरेन्द्र गौड़, प्रणयेश जैन, मांगीलाल नगावत, जितेंद्र सिंह पथिक, हीरालाल खराड़ी, अकरम शेरानी, चरण सिंह जादव, सुभाष यादव, विनोद झालानी, आशा श्रीवास्तव, डॉ. पूर्णिमा शर्मा, रचना चंद्रावत, डॉ. गीता दुबे, हरिशंकर भटनागर, रणजीत सिंह राठौर, आई.एल. पुरोहित, नरेंद्र सिंह डोडिया, जयश्री पाल, गीता राठौर, प्रकाश हेमावत, कैप्टन एन.के. शाह, देवेंद्र जोशी और एस.के. मिश्रा ने किया। संचालन आशीष दशोत्तर ने किया। अगला आयोजन
श्रृंखला की 11वीं कड़ी दिवंगत रचनाकार किशनदास राही पर केंद्रित होगी। यह आयोजन 8 मार्च को शहीद भगतसिंह पुस्तकालय, शहर सराय, रतलाम में होगा, जिसमें उनकी रचनाओं का पाठ और चर्चा की जाएगी। संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह राठौर ने साहित्य प्रेमियों से सहभागिता का आग्रह किया है।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला अभियोजन संचालनालय रतलाम द्वारा एक दिवसीय संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
बैंगलोर की सुप्रसिद्ध डॉ बरखा भट्ट द्वारा मुंह के कैंसर पर व्याख्यान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
केंद्रीय बजट व्यापारियों के लिए राहतकारी – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
98 वर्षों की जीवन यात्रा के बाद भी दो जीवनों में उजाला भर गईं श्रीमती सोहनबाई लुनावत.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला अभियोजन संचालनालय रतलाम द्वारा एक दिवसीय संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
बैंगलोर की सुप्रसिद्ध डॉ बरखा भट्ट द्वारा मुंह के कैंसर पर व्याख्यान.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला अभियोजन संचालनालय रतलाम द्वारा एक दिवसीय संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
बैंगलोर की सुप्रसिद्ध डॉ बरखा भट्ट द्वारा मुंह के कैंसर पर व्याख्यान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
केंद्रीय बजट व्यापारियों के लिए राहतकारी – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
98 वर्षों की जीवन यात्रा के बाद भी दो जीवनों में उजाला भर गईं श्रीमती सोहनबाई लुनावत.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
उज्जैन रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में बड़ा सुधार 30 से अधिक ट्रेनों के प्लेटफार्म में परिवर्तन, यात्रियों को होगा सीधा लाभ यह बदलाव 10 फरवरी 2026 से होगा प्रभावी.

जिला अभियोजन संचालनालय रतलाम द्वारा एक दिवसीय संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित,डॉ. जयकुमार जलज स्मृति आयोजन : नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत,बैंगलोर की सुप्रसिद्ध डॉ बरखा भट्ट द्वारा मुंह के कैंसर पर व्याख्यान,मानव सेवा समिति रक्त केंद्र ने आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किया केंद्र,केंद्रीय बजट व्यापारियों के लिए राहतकारी – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप,श्री चौमुखा महादेव पर भक्त आस्था से करवा रहे है अभिषेक,98 वर्षों की जीवन यात्रा के बाद भी दो जीवनों में उजाला भर गईं श्रीमती सोहनबाई लुनावत,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"