केंद्रीय बजट व्यापारियों के लिए राहतकारी – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
सवांददाता
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित व्यापारियों से संवाद एवं परिचर्चा कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि केंद्रीय बजट व्यापार जगत के लिए कई राहतकारी प्रावधान लेकर आया है।
उन्होंने बताया कि इज ऑफ डूइंग बिजनेस को सरल बनाने के लिए सरकारी तंत्र की दखल कम करने पर जोर दिया गया है। छोटी-मोटी त्रुटियों पर लगने वाली आपराधिक धाराएँ हटाई गई हैं। पहले किसी अतिरिक्त आय पर 78 प्रतिशत कर लगता था, जिसे घटाकर 38 प्रतिशत कर दिया गया है। बजट ने व्यापारियों के तनाव को कम करने वाले कई कदम उठाए हैं।श्री काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बजट अब केवल आय-व्यय पत्रक न होकर देश की अर्थव्यवस्था का वास्तविक रोडमैप बन गया है। यह विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने का आधार है, जिसमें हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित होगी। उन्होंने अमेरिका से ट्रेड डील के बाद भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा और गरीबी उन्मूलन की दिशा में हो रही प्रगति पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, महामंत्री जयवंत कोठारी, रजनीश गोयल, सीए रजनीश जैन, अरुण त्रिपाठी, करण वशिष्ठ सहित कई पदाधिकारी मंचासीन रहे।
आरंभ में जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने स्वागत भाषण दिया, संचालन जयवंत कोठारी ने किया और आभार रजनीश गोयल ने व्यक्त किया।
















