Skip to main content

रतलाम ट्रॉफी 2026: प्री-क्वार्टर फाइनल में रोमांच, इंडियन गोल्ड रिलायबल ने मातोश्री को 52 रन से हराया,आईटीआई रतलाम में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर साइबर जागरूकता कार्यशाला,रतलाम जिले में 9 नगरीय निकायों में जल सुनवाई आयोजित,गोल्डन टेम्पल मेल के टर्मिनल में अस्थायी परिवर्तन की अवधि बढ़ाई गई,सीहोर रेलवे स्‍टेशन पर 21 जोड़ी ट्रेनों का अस्‍थाई ठहराव,जिला प्रभारी बनने पर शैलेंद्र डागा का ठाकरे मंडल ने किया स्वागत-सम्मान,जिला अभियोजन संचालनालय रतलाम द्वारा एक दिवसीय संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित,डॉ. जयकुमार जलज स्मृति आयोजन : नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत,बैंगलोर की सुप्रसिद्ध डॉ बरखा भट्ट द्वारा मुंह के कैंसर पर व्याख्यान,मानव सेवा समिति रक्त केंद्र ने आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किया केंद्र

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

रतलाम ट्रॉफी 2026: प्री-क्वार्टर फाइनल में रोमांच, इंडियन गोल्ड रिलायबल ने मातोश्री को 52 रन से हराया

रतलाम ट्रॉफी 2026: प्री-क्वार्टर फाइनल में रोमांच, इंडियन गोल्ड रिलायबल ने मातोश्री को 52 रन से हराया
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

रतलाम, दो बत्ती स्थित नेहरू स्टेडियम पोलो ग्राउंड में अक्षय संघवी मित्र मंडल द्वारा आयोजित रतलाम ट्रॉफी 2026 रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता मंगलवार को पूरे जोश और उमंग के साथ खेली गई।

आज खेले गए पहले मैच में मुख्य अतिथि के रूप में हिंदू जागरण मंच के राजेश कटारिया, जगदीश पाटीदार, सिद्धार्थ पड्या, चेतन गुर्जर, क्रिश राठौड़ एवं पृथ्वी रंगशाही उपस्थित रहे। मंच पर संयोजक सुशील संघवी, संरक्षक अशोक जैन लाला और आयोजक अक्षय संघवी विराजमान थे। अतिथियों का स्वागत समिति सदस्यों द्वारा किया गया तथा खिलाड़ियों ने मोतियों की माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।सोमवार के मुकाबले:

पहला मैच: जवाहर बनाम कोहिनूर – जवाहर ने पहले बल्लेबाजी कर 137 रन बनाए। कोहिनूर 88 रन ही बना सका। जवाहर ने 49 रन से जीत दर्ज की। भाविक जैन मैन ऑफ द मैच रहे।

दूसरा मैच: रतलाम इंडियन बनाम अंबर – रतलाम इंडियन ने 62 रन बनाए। अंबर ने लक्ष्य 6 ओवर में हासिल कर 7 विकेट से जीत दर्ज की। योगेश पाल मैन ऑफ द मैच रहे।

तीसरा मैच: डिफेंडर बनाम शेरनी – डिफेंडर ने 27 रन बनाए। शेरनी ने आसानी से 8 विकेट से जीत दर्ज की। सैयद तौकीर अली ने 3 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब पाया।

मंगलवार के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले:

पहला मैच: इंडियन गोल्ड रिलायबल बनाम मातोश्री – रिलायबल ने 123 रन बनाए। मातोश्री 71 रन पर सिमट गई। रिलायबल ने 52 रन से जीत दर्ज की। आजम आलोट मैन ऑफ द मैच रहे।दूसरा मैच: मां अंबे बनाम फॉर यू – फॉर यू ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

तीसरा मैच: एमपी पुलिस बनाम एमपी फोर्स पिपलोदा – यह मुकाबला देर रात तक चला।

इस आयोजन में समिति अध्यक्ष अक्षय संघवी, संरक्षक अशोक जैन लाला सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
जानकारी समिति सदस्य पीयूष कप्तान एवं हितेश बरमेचा द्वारा दी गई।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम ट्रॉफी 2026: प्री-क्वार्टर फाइनल में रोमांच, इंडियन गोल्ड रिलायबल ने मातोश्री को 52 रन से हराया.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम ट्रॉफी 2026: प्री-क्वार्टर फाइनल में रोमांच, इंडियन गोल्ड रिलायबल ने मातोश्री को 52 रन से हराया.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम ट्रॉफी 2026: प्री-क्वार्टर फाइनल में रोमांच, इंडियन गोल्ड रिलायबल ने मातोश्री को 52 रन से हराया.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला अभियोजन संचालनालय रतलाम द्वारा एक दिवसीय संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
बैंगलोर की सुप्रसिद्ध डॉ बरखा भट्ट द्वारा मुंह के कैंसर पर व्याख्यान.