Skip to main content

जल अर्पण दिवस मनाया गया,प्रतिभावान छात्रों का सम्मान,लघु उद्योग निगम संचित लाभ में से मुख्यमंत्री को लाभांश भेंट करेगा एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई संचालक मंडल की बैठक में लिया निर्णय,पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस,सांसद निधि से विकास को नई दिशा,रतलाम ट्रॉफी 2026: प्री-क्वार्टर फाइनल में रोमांच, इंडियन गोल्ड रिलायबल ने मातोश्री को 52 रन से हराया,आईटीआई रतलाम में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर साइबर जागरूकता कार्यशाला,रतलाम जिले में 9 नगरीय निकायों में जल सुनवाई आयोजित,गोल्डन टेम्पल मेल के टर्मिनल में अस्थायी परिवर्तन की अवधि बढ़ाई गई,सीहोर रेलवे स्‍टेशन पर 21 जोड़ी ट्रेनों का अस्‍थाई ठहराव

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

लघु उद्योग निगम संचित लाभ में से मुख्यमंत्री को लाभांश भेंट करेगा एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई संचालक मंडल की बैठक में लिया निर्णय

लघु उद्योग निगम संचित लाभ में से मुख्यमंत्री को लाभांश भेंट करेगा एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई संचालक मंडल की बैठक में लिया निर्णय
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम अपने संचित लाभ में से जल्द ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लाभांश के रूप में राशि भेंट करेगा। एमएसएमई मंत्री एवं निगम के अध्यक्ष श्री चेतन्य कुमार काश्यप की अध्यक्षता में मंगलवार को निगम के मुख्यालय पंचानन भवन में हुई संचालक मंडल की 294वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में प्रमुख सचिव एमएसएमई राघवेंद्र कुमार सिंह और निगम के प्रबंध संचालक दिलीप कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में पिछली बैठक के कार्यवाही विवरण और पालन प्रतिवेदन की पुष्टि की गई। इस दौरान ऑडिट रिपोर्ट की समीक्षा भी गई। बैठक में निर्णय लिया गया है कि निगम अपनी आय बढ़ाने के लिए आगामी वित्त वर्ष में बड़ी मात्रा में कार्य आदेश जारी करेगा। संचालक मंडल ने प्रबंध संचालक से कहा है कि वे कर्मचारी चयन मंडल से समन्वय कर प्रबंधक आदि के रिक्त पदों पर भर्ती सुनिश्चित करवाएं। इस दौरान रैंप गतिविधियों की अद्यतन स्थिति से संचालक मंडल को अवगत करवाया गया। इस दौरान निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को मध्यप्रदेश शासन के समान देय यात्रा भत्ता की दरों को लागू किए जाने का भी निर्णय लिया गया। इस दौरान अनेक वर्षों के लेखों का अनुमोदन किया गया।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
लघु उद्योग निगम संचित लाभ में से मुख्यमंत्री को लाभांश भेंट करेगा एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई संचालक मंडल की बैठक में लिया निर्णय.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम ट्रॉफी 2026: प्री-क्वार्टर फाइनल में रोमांच, इंडियन गोल्ड रिलायबल ने मातोश्री को 52 रन से हराया.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
लघु उद्योग निगम संचित लाभ में से मुख्यमंत्री को लाभांश भेंट करेगा एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई संचालक मंडल की बैठक में लिया निर्णय.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम ट्रॉफी 2026: प्री-क्वार्टर फाइनल में रोमांच, इंडियन गोल्ड रिलायबल ने मातोश्री को 52 रन से हराया.