Skip to main content

जल अर्पण दिवस मनाया गया,प्रतिभावान छात्रों का सम्मान,लघु उद्योग निगम संचित लाभ में से मुख्यमंत्री को लाभांश भेंट करेगा एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई संचालक मंडल की बैठक में लिया निर्णय,पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस,सांसद निधि से विकास को नई दिशा,रतलाम ट्रॉफी 2026: प्री-क्वार्टर फाइनल में रोमांच, इंडियन गोल्ड रिलायबल ने मातोश्री को 52 रन से हराया,आईटीआई रतलाम में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर साइबर जागरूकता कार्यशाला,रतलाम जिले में 9 नगरीय निकायों में जल सुनवाई आयोजित,गोल्डन टेम्पल मेल के टर्मिनल में अस्थायी परिवर्तन की अवधि बढ़ाई गई,सीहोर रेलवे स्‍टेशन पर 21 जोड़ी ट्रेनों का अस्‍थाई ठहराव

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस

पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बुधवार को जिलेभर में समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। जिला भाजपा द्वारा दीनदयाल नगर स्थित उद्यान में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही आजीवन सहयोग निधि अभियान की शुरुआत हुई, जिसमें पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने चेक प्रदान कर राशि समर्पित की ।कार्यक्रम की मुख्य बातें
माल्यार्पण के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, उज्जैन नगर प्रभारी शैलेंद्र डागा, इंदौर ग्रामीण प्रभारी बजरंग पुरोहित, महापौर प्रहलाद पटेल और निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा सहित कई नेताओं ने सहयोग निधि में योगदान दिया।

जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर चल रही है। उनके संघर्ष और समर्पण से ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि उपाध्याय जी का जीवन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श है और उनकी विचारधारा अंतिम व्यक्ति के कल्याण की दिशा में मार्गदर्शक है।इस अवसर पर जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, जिला संयोजक प्रहलाद राठौर, मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार, जिला उपाध्यक्ष अनिता कटारिया, जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, सोशल मीडिया संयोजक करण वशिष्ठ, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शेरानी सहित भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा और प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
लघु उद्योग निगम संचित लाभ में से मुख्यमंत्री को लाभांश भेंट करेगा एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई संचालक मंडल की बैठक में लिया निर्णय.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम ट्रॉफी 2026: प्री-क्वार्टर फाइनल में रोमांच, इंडियन गोल्ड रिलायबल ने मातोश्री को 52 रन से हराया.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
लघु उद्योग निगम संचित लाभ में से मुख्यमंत्री को लाभांश भेंट करेगा एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई संचालक मंडल की बैठक में लिया निर्णय.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम ट्रॉफी 2026: प्री-क्वार्टर फाइनल में रोमांच, इंडियन गोल्ड रिलायबल ने मातोश्री को 52 रन से हराया.