Skip to main content

मावठे की बारिश से फसल नुकसान का आंकलन जारी,रतलाम में जैविक हाट का शुभारंभ,शा. कन्या महाविद्यालय में आयोजित भारतीय ज्ञान पंरपरा की भूमिका पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ समापन,रतलाम मण्‍डल से होकर चार जोड़ी होली स्‍पेशल ट्रेनें,रतलाम मंडल में ब्लॉक के कारण ट्रेनें प्रभावित,कलेक्टर कार्यालय उज्जैन में रेलवे एवं प्रशासन की बैठक सम्पन्न,भाजपा द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन विकसित मध्य प्रदेश के संकल्प के साथ सर्व वर्ग का कल्याण करने वाला है प्रदेश का बजट -कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप,कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परम्परा की भूमिका पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ,मरम्‍मत कार्य के कारण समपर संख्‍या 253 से रात्रि में अस्‍थाई रूप से आवागमन बंद,प्रशासन गांव की ओर अभियान में प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे गांव में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला

रतलाम मण्‍डल से होकर चार जोड़ी होली स्‍पेशल ट्रेनें

रतलाम मण्‍डल से होकर चार जोड़ी होली स्‍पेशल ट्रेनें
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

होली के दौरान अतिरिक्त यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम
रेलवे द्वारा रतलाम मंडल से होकर 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया
जा रहा है। इनमें से एक जोड़ी ट्रेन रतलाम मंडल के इंदौर – हजरत
निजामुद्दीन के लिए चलेगी।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:

1 *. ट्रेन संख्या 09309/09310 इंदौर – हजरत निजामुद्दीन द्वि-साप्ताहिक
सुपरफास्ट स्पेशल*
ट्रेन संख्या 09309 इंदौर – हजरत निजामुद्दीन स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार
एवं रविवार को 17:00 बजे इंदौर से प्रस्थान कर रतलाम मण्‍डल के देवास
(17.33/17.35), उज्‍जैन (18.20/18.25), नागदा (19.20/19.45) होते हुये
अगले दिन 05:00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुँचेगी। यह ट्रेन 22 फरवरी, 2026
से 27 मार्च, 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09310 हजरत
निजामुद्दीन – इंदौर स्पेशल प्रत्येक शनिवार एवं सोमवार को हजरत
निजामुद्दीन से 08:20 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्‍डल के नागदा
(18.10/18.35), उज्‍जैन (19.20/19.25), देवास (20.05/20.07), होते हुये
अगले दिन 21:00 बजे इंदौर पहुँचेगी। यह ट्रेन 23 फरवरी, 2026 से 28
मार्च, 2026 तक चलेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में देवास, उज्जैन, नागदा, शामगढ़, रामगंज मंडी,
कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर एवं मथुरा स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास
के कोच होंगे।

2 *. ट्रेन संख्या 09075/09076 मुंबई सेंट्रल – काठगोदाम साप्ताहिक
सुपरफास्ट स्पेशल*

ट्रेन संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल – काठगोदाम स्पेशल प्रत्येक बुधवार को
10:55 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान कर रतलाम मण्‍डल के रतलाम
(20.15/20.25), होते हुये अगले दिन 14:30 बजे काठगोदाम पहुँचेगी। यह
ट्रेन मुंबई सेंट्रल से 25 फरवरी, 2026 से 25 मार्च, 2026 तक चलेगी। इसी
प्रकार, ट्रेन संख्या 09076 काठगोदाम – मुंबई सेंट्रल स्पेशल प्रत्येक
गुरुवार को 17:30 बजे काठगोदाम से प्रस्थान कर रतलाम मण्‍डल के रतलाम
(10.30/10.40 शुक्रवार), होते हुये शुक्रवार को 21:00 बजे मुंबई सेंट्रल
पहुँचेगी। यह ट्रेन 26 फरवरी, 2026 से 26 मार्च, 2026 तक चलेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम,
कोटा, गंगापुर सिटी, हिण्डौन सिटी, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, हाथरस सिटी,
कासगंज, बदायूं, बरेली जं., बरेली सिटी, इज्जतनगर, बहेड़ी, किच्छा,
लालकुआँ एवं हल्द्वानी स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास
के कोच होंगे।

3. *ट्रेन संख्या 09185/09186 मुंबई सेंट्रल – कानपुर अनवरगंज साप्ताहिक
सुपरफास्ट स्पेशल*
ट्रेन संख्या 09185 मुंबई सेंट्रल – कानपुर अनवरगंज स्पेशल प्रत्येक
रविवार को 10:55 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान कर रतलाम मण्‍डल के रतलाम
(20.15/20.25), होते हुये अगले दिन 15:35 बजे कानपुर अनवरगंज पहुँचेगी।
यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से 22 फरवरी, 2026 से 29 मार्च, 2026 तक चलेगी।
इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09186 कानपुर अनवरगंज – मुंबई सेंट्रल स्पेशल
प्रत्येक सोमवार को कानपुर अनवरगंज से 18:25 बजे प्रस्थान कर रतलाम
मण्‍डल के रतलाम (10.30/10.40 मंगलवार), होते हुये मंगलवार को 22:30 बजे
मुंबई सेंट्रल पहुँचेगी। यह ट्रेन 23 फरवरी, 2026 से 30 मार्च, 2026 तक
चलेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, वडोदरा, रतलाम, कोटा,
गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, मथुरा कैंट, हाथरस सिटी, कासगंज,
फर्रुखाबाद, कन्नौज एवं बिल्हौर स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 09185
का सूरत स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव होगा।

इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास
के कोच होंगे।

4. *ट्रेन संख्‍या 09151/09152 उधना – रक्सौल साप्ताहिक विशेष*
ट्रेन संख्या 09151 उधना – रक्सौल विशेष रविवार 22 फरवरी 2026 को उधना से
15.35 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के रतलाम(22.20/22.30, रविवार),
नागदा(23.00/23.02), उज्‍जैन(23.50/23.55) एवं सीहोर(01.50/01.52,
सोमवार) होते हुए और मंगलवार को 00.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी। इसी तरह,
ट्रेन संख्या 09152 रक्सौल – उधना विशेष शनिवार 24 फरवरी 2026 को रक्सौल
से 05.30 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के
सीहोर(02.33/02.35, रविवार), उज्‍जैन(04.25/04.35), नागदा(05.16/05.18)
एवं रतलाम (06.15/06.25) होते हुए और अगले दिन 13.05 बजे उधना पहुंचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन,
सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी,
कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, बगहा,
नरकटियागंज एवं सिकटा स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के
सामान्य डिब्बे होंगे।

ट्रेन संख्या 09309, 09075, 09185, 09151 की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों
तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरु है । ठहराव एवं संरचना की विस्तृत
जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर देख सकते हैं।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
उपसंचालक डॉ निधि शर्मा ने रतलाम जिले में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
ग्राम लिंमडीपाडा ब्लाक सैलाना में नव दंपति सम्मेलन आयोजित किया गया.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सैलाना में चित्रकला/निबंध प्रतियोगिता सम्पन्न’.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शा. कन्या महाविद्यालय में आयोजित भारतीय ज्ञान पंरपरा की भूमिका पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ समापन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विकसित मध्य प्रदेश के संकल्प के साथ सर्व वर्ग का कल्याण करने वाला है प्रदेश का बजट -कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परम्परा की भूमिका पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ.