Skip to main content

कलेक्टर कार्यालय उज्जैन में रेलवे एवं प्रशासन की बैठक सम्पन्न,भाजपा द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन विकसित मध्य प्रदेश के संकल्प के साथ सर्व वर्ग का कल्याण करने वाला है प्रदेश का बजट -कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप,कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परम्परा की भूमिका पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ,मरम्‍मत कार्य के कारण समपर संख्‍या 253 से रात्रि में अस्‍थाई रूप से आवागमन बंद,प्रशासन गांव की ओर अभियान में प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे गांव में,रतलाम बनेगा “संपूर्ण सुकन्या जिला”बीमा निवेश, सुकन्या महोत्सव एवं व्यवसाय समीक्षा बैठक सम्पन्न,डाकघर आपके द्वार पहल के अंतर्गत मध्य प्रदेश डाक परिमंडल के मुखिया श्री विनीत माथुर जी द्वारा डाक पिकअप वाहन को हरि झंडी दिखाकर किया रवाना,गुरु भक्तों ने मनाया आचार्य योगीन्द्र सागर जी का अवतरण दिवस - शीतल तीर्थ का शाश्वत आयोजन बना अमृत महोत्सव,उपसंचालक डॉ निधि शर्मा ने रतलाम जिले में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की,रतलाम में मावठे की बारिश से मौसम ठंडा, नागरिकों ने ओढ़े गर्म कपड़े

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परम्परा की भूमिका पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परम्परा की भूमिका पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रतलाम में 20 फरवरी को वैश्वीकरण के संदर्भ में भारतीय ज्ञान परम्परा की भूमिका विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने मां वीणापाणि की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन किया। संगीत विभाग की छात्राओं ने मां शारदा की वंदना नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मंगलेश्वरी जोशी सहित अन्य शिक्षाविदों ने अतिथियों का स्वागत किया। संगोष्ठी समन्वयक डॉ. मणिक डांगे ने भारतीय ज्ञान परम्परा की व्यापकता और जीवनमूल्य आधारित दृष्टि पर प्रकाश डाला। इसके बाद शोध सारांश संकलन संचयिका तथा वाणिज्य विभाग की पत्रिका का विमोचन किया गया।

प्रथम वक्ता डॉ. पवन मिश्रा ने भारतीय ज्ञान परंपरा और बौद्धिक संपदा अधिकार पर विचार रखते हुए पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण और उसके व्यावहारिक उपयोग की आवश्यकता बताई। द्वितीय वक्ता डॉ. चांदकिरण सलूजा ने शिक्षा नीति में भारतीय ज्ञान परम्परा की भूमिका और चार स्तंभों—ज्ञान, सहअस्तित्व, मानवता और नैतिकता—को रेखांकित किया।

मुख्य वक्ता अश्विनी कुमार ने वैश्वीकरण और परम्परा के सम्मिश्रण पर बल दिया,वहीं डॉ. प्रदीप खरे ने भारतीय दार्शनिक चिंतन और भक्ति परंपरा की महत्ता समझाई। मुख्य अतिथि डॉ. वाय.के. मिश्रा ने शिक्षा में नैतिकता और प्राचीन संस्कृति को पुनः अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. जोशी ने कहा कि संगोष्ठी ने गहन विषय को सहज रूप में प्रस्तुत कर नवचिंतन को जन्म दिया। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापक, शोधार्थी और छात्राओं ने भाग लिया। संचालन डॉ. अनामिका सारस्वत ने किया और आभार डॉ. सुरेश चौहान ने व्यक्त किया।

और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विकसित मध्य प्रदेश के संकल्प के साथ सर्व वर्ग का कल्याण करने वाला है प्रदेश का बजट -कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परम्परा की भूमिका पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ.

रतलाम बनेगा “संपूर्ण सुकन्या जिला”बीमा निवेश, सुकन्या महोत्सव एवं व्यवसाय समीक्षा बैठक सम्पन्न.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
डाकघर आपके द्वार पहल के अंतर्गत मध्य प्रदेश डाक परिमंडल के मुखिया श्री विनीत माथुर जी द्वारा डाक पिकअप वाहन को हरि झंडी दिखाकर किया रवाना.

ख़बरें अभी अभी

शीतल तीर्थ का शाश्वत आयोजन बना अमृत महोत्सव.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
उपसंचालक डॉ निधि शर्मा ने रतलाम जिले में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की.