श्री टाक महासभा महिला मंडल ने फाग उत्सव मनाया
सवांददाता
रतलाम। अखिल भारतीय श्री टाक महासभा म.प्र महिला मंडल द्वारा 22 फरवरी को रामबाग हनुमान मंदिर में रंगारंग फाग उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष रमेश टाक, क्षेत्रीय अध्यक्ष संजय टाक, महिला मंडल अध्यक्ष संध्या टाक एवं कार्यकारिणी ने राधा-कृष्ण की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से किया।
महिलाओं ने पारंपरिक पोशाक पहनकर राधा-कृष्ण भजनों पर नृत्य किया और फूलों व गुलाल से होली खेली। मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण रूप में सजे कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक फाग गीत रहे, जिन्होंने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएँ दीं। ढोलक की थाप पर भजनों के साथ महिलाएँ झूमती रहीं। आयोजन का उद्देश्य सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रखना और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में प्रदेश की कई गणमान्य महिलाएँ उपस्थित थीं।














