होली पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दादर–नई दिल्ली और वलसाड–मऊ के लिए स्पेशल ट्रेनें
सवांददाता
रतलाम, 24 फरवरी। होली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने रतलाम मंडल से होकर दो स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है।
दादर–नई दिल्ली सुपरफास्ट स्पेशल (04001/04002):
ट्रेन संख्या 04001 दादर से 27 फरवरी और 06 मार्च को प्रस्थान कर उसी दिन रात में नई दिल्ली पहुँचेगी।
ट्रेन संख्या 04002 नई दिल्ली से 25 फरवरी और 04 मार्च को चलेगी और अगले दिन दादर पहुँचेगी।
यह ट्रेन बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, मथुरा और कोसी कलां स्टेशनों पर रुकेगी।वलसाड–मऊ स्पेशल (05018/05017):
ट्रेन संख्या 05018 वलसाड से 01 और 08 मार्च को चलेगी और मंगलवार को मऊ पहुँचेगी।
ट्रेन संख्या 05017 मऊ से 28 फरवरी और 07 मार्च को चलेगी और रविवार को वलसाड पहुँचेगी।
यह ट्रेन सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, आगरा, कानपुर, गोरखपुर सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी।
इन ट्रेनों में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। विस्तृत जानकारी के लिए यात्री भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।














