सैलाना रोड स्थित राम मंदिर पर विशाल फाग उत्सव संपन्न, नूतन भट्ट की सुमधुर प्रस्तुति ने बांधा समां
सवांददाता
सैलाना रोड स्थित राम मंदिर परिसर में मंगलवार दोपहर 3 से 6 बजे तक हर्षोल्लास के साथ विशाल फाग उत्सव आयोजित हुआ। आयोजनकर्ता भगवती राधा एवं भगवान माधव रहे।
भजन गायिका श्रीमती नूतन भट्ट ने पारंपरिक फाग गीतों और भजनों की प्रस्तुति दी, जिन पर महिलाएँ भावविभोर होकर नृत्य करती रहीं। “आज बिरज में होली रे रसिया…” जैसे लोकप्रिय गीतों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
महिलाओं ने लहंगा और लाल-पीली साड़ियों में ड्रेस कोड अपनाकर उत्सव में भाग लिया। अंत में गरबा खेलते हुए गुलाल उड़ाया गया और आरती व प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
नगर निगम अध्यक्षा श्रीमती मनीषा शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएँ और भक्तजन उपस्थित रहे। जानकारी नार्मदीय ब्राह्मण महासभा सचिव एवं भजन गायिका श्रीमती नूतन भट्ट ने दी।














