ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
रतलाम जिले के 9 नगरीय निकायों में जल सुनवाई, सभी शिकायतों का हुआ निराकरण
रतलाम जिले के 9 नगरीय निकायों में जल सुनवाई, सभी शिकायतों का हुआ निराकरण
|
RTMNwesToday News Desk
सवांददाता
रतलाम, 24 फरवरी। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार और पी.ओ. डूडा श्री अरुण पाठक के मार्गदर्शन में “स्वच्छ जल” अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिले के सभी 9 नगरीय निकायों में जल सुनवाई आयोजित की गई।
इस दौरान कुल 9 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

























