Skip to main content

नवरात्रि पर सर्व ब्राह्मण महासभा रतलाम द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन,नवरात्रि के पावन पर्व पर वासुकीनाथ बाबा का दिव्य अभिषेक,रतलामी सेव का नाम ही नहीं ,काम भी विश्व स्तरीय हो-मंत्री श्री काश्यप,मंत्री श्री काश्यप ने किया ‘‘होली तीर्थंकर्स’’ पुस्तक का स्थानीय विमोचन,हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ ने कहा - जैनत्व सभी धर्मों का मूल,जनवादी लेखक संघ का आयोजन,नमाज के बाद अनजुमन के इमाम हाफिज आमिर साहब का किया सम्मान, विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद,सर्व ब्राह्मण महासभा रतलाम का भव्य गणगौर महोत्सव सम्पन्न,जनता नगर नयागांव में विधायक सामुदायिक भवन, पेवर ब्लॉक एवं बाउण्ड्रीवॉल का भूमिपूजन संपन्न,ईद उल फितर पर्व पर महापौर प्रहलाद पटेल ने शुभकामनाएं दी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

नवरात्रि पर सर्व ब्राह्मण महासभा रतलाम द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन

नवरात्रि पर सर्व ब्राह्मण महासभा रतलाम द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

रतलाम। नवरात्रि के पावन अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा रतलाम एवं सर्व ब्राह्मण महिला मंडल रतलाम द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रमोद व्यास, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, श्री संजय दवे एवं विशेष अतिथि श्रीमती प्रेमलता दवे, श्री संदीप व्यास एवं डॉ. सुलोचना शर्मा के आतिथ्य में आयोजन सम्पन्न हुआ।
मालवा क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन गायक श्री गोपाल शर्मा ने अपने मधुर भजनों से समां बांध दिया। उनके भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे और भक्ति में लीन होकर नृत्य किया।
इस अवसर पर श्री सांवलिया सेठ मंदिर के भव्य प्रतिरूप का लोकार्पण किया गया। त्रिवेदी आर्ट्स के संचालक एवं मूर्तिकला के कलाकार श्री कुलदीप त्रिवेदी ने बताया कि मंदिर के गर्भगृह एवं विग्रह का यह प्रतिरूप सोने-चांदी की नक्काशी से सुसज्जित कर विशेष रूप से तैयार किया गया है।
पधारे हुए अतिथियों का स्वागत महासभा अध्यक्ष प्रवीण उपाध्याय, संयोजक ओम प्रकाश त्रिवेदी, कौशल किशोर द्विवेदी, श्रीमती कौशल्या त्रिवेदी, सुभाष शर्मा, कपिल शर्मा, बालकृष्ण जोशी, श्रीमती रजनी उपाध्याय, श्रीमती भावना शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया।
कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज की विभिन्न उपजातियों के अध्यक्षों एवं सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इनमें कौशल किशोर द्विवेदी, संदीप व्यास, अरविंद मिश्रा, नयन व्यास, सत्येन्द्र जोशी, ऋषि शर्मा, मदन मोहन शर्मा, नवीन व्यास, विजय शर्मा, दुर्गेश सुरोलिया, आशुतोष जोशी, चैतन्य शर्मा, हेमंत तिवारी, लक्ष्मी किशोर द्विवेदी, प्रवीण शर्मा, निर्मल नागर, अनिल भार्गव, प्रशान्त व्यास, संजय दवे (नागर समाज), शरद शुक्ला, राजेन्द्र जोशी, श्रीमती नीतू व्यास, श्रीमती राधा व्यास, श्रीमती नमिता शुक्ला, श्रीमती नीतू शर्मा, श्रीमती राखी व्यास, श्रीमती मीनाक्षी रावल, श्रीमती मधु द्विवेदी, श्रीमती नूतन भट्ट, श्रीमती संतोष जोशी, श्रीमती सोनल नागल, श्रीमती शन्नो तिवारी, श्रीमती इंदु उपाध्याय, श्रीमती अर्पणा त्रिवेदी, श्रीमती बबीता नागर, श्रीमती रेखा जोशी, श्रीमती शुभांगी जोशी, सुश्री कविता व्यास, श्रीमती सुनीता तिवारी, श्रीमती आशा शर्मा, श्रीमती मोना शर्मा, श्रीमती पूजा दवे, श्रीमती पदमा उपाध्याय, श्रीमती मंगला शर्मा, श्रीमती कीर्ति पंड्या, श्रीमती कविता तिवारी, श्रीमती अनुराधा शर्मा, श्रीमती मंजू दवे, श्रीमती सीमा दवे, श्रीमती गरिमा उपाध्याय, श्रीमती माधुरी दुबे, श्रीमती दीपा दुबे, श्रीमती रंजना द्विवेदी, श्रीमती संतोष राजपुरोहित, श्रीमती रानू त्रिवेदी, श्रीमती रेखा तिवारी, श्रीमती इंदु पाठक, श्रीमती दीप्ति पाठक, श्रीमती सीमा सुरोलिया, श्रीमती प्रिती व्यास, श्रीमती दुर्गा व्यास विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र फैंसी ड्रेस प्रस्तुति रही, जिसमें ईशान व्यास ने भगवान जगन्नाथ, मंत्र व्यास ने बलरामजी एवं भीनी निरंजनी ने सुभद्राजी का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया।
अंत में आरती के पश्चात संयोजक श्री ओम प्रकाश त्रिवेदी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा जानकारी कौशल्या त्रिवेदी ने दी।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मंत्री श्री काश्यप ने किया ‘‘होली तीर्थंकर्स’’ पुस्तक का स्थानीय विमोचन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
तीर्थंकर ऋषभदेवजी द्वारा प्रवर्तित प्राणाहुति पर केन्द्रीत ध्यान सत्र का आयोजन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मंत्री श्री काश्यप ने किया ‘‘होली तीर्थंकर्स’’ पुस्तक का स्थानीय विमोचन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
तीर्थंकर ऋषभदेवजी द्वारा प्रवर्तित प्राणाहुति पर केन्द्रीत ध्यान सत्र का आयोजन.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मंत्री श्री काश्यप ने किया ‘‘होली तीर्थंकर्स’’ पुस्तक का स्थानीय विमोचन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
तीर्थंकर ऋषभदेवजी द्वारा प्रवर्तित प्राणाहुति पर केन्द्रीत ध्यान सत्र का आयोजन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नमाज के बाद अनजुमन के इमाम हाफिज आमिर साहब का किया सम्मान, विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जनता नगर नयागांव में विधायक सामुदायिक भवन, पेवर ब्लॉक एवं बाउण्ड्रीवॉल का भूमिपूजन संपन्न.
ip is from remote address-216.73.216.211