Skip to main content

गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी,कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने आनलाईन स्व-गणना की,अमेरिका निवासरत रतलाम की आस्था जैन (सुपुत्री डॉ अजय जैन ) द्वारा फ्लोरिडा अमेरिका में नवकार महामंत्र जाप एवं रक्तदान शिविर का आयोजन,आपका रक्त जरुरतमंद को जीवनदान,जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री अकेडमी हा. से. स्कूल,रोगी कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न,मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने किया नारी शक्ति वंदन हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ 10वी एवं कक्षा 12वी की मेरिट सूची में आई बालिकाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का किया सम्मान,कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन केन्द्रो का आकस्मिक निरीक्षण किया,दो माह बाद एटलेन एक्सप्रेस वे से रतलामवासी मुंबई तक जा सकेगें।,श्री नित्यानंद शासकीय उमावि धोसवास का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

अमेरिका निवासरत रतलाम की आस्था जैन (सुपुत्री डॉ अजय जैन ) द्वारा फ्लोरिडा अमेरिका में नवकार महामंत्र जाप एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

अमेरिका निवासरत रतलाम की आस्था जैन (सुपुत्री डॉ अजय जैन ) द्वारा फ्लोरिडा अमेरिका में नवकार महामंत्र जाप एवं रक्तदान शिविर का आयोजन
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

रतलाम। अमेरिका के फ्लोरिडा में निवासरत रतलाम की डॉ आस्था जैन द्वारा फ्लोरिडा के टेम्पा जैन सोसायटी मंदिर में विश्व शांति हेतु जीतो (JITO ) का अनुसरण करते हुए नवकार महामंत्र जाप एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया l आस्था जैन ने कहा कि नवकार महामंत्र जाप से आत्मीय शांति मिलती है एवं प्रसन्नता का एहसास होता है l अमेरिका में रहकर जैन धर्म से जुड़े होने का यह एक प्रेरणादायक प्रकल्प है जिसमें समाजजनों ने विश्व शांति के लिए नवकार मंत्र जाप किया l
आस्था जैन ने कहा कि अमेरिका में रह रहे एवं पल बढ़ रहे बच्चे एवं युवाओं को धर्म से जोड़ना अति आवश्यक है एवं इस प्रकार के आयोजन उन्हें धार्मिक जड़ों से जुड़े रखते हैं l जैन धर्म के सिद्धांत अपने आप में अति मूल्यवान है एवं इसका मूल्य जिसे समझ में आ गया वह भौतिक, मानसिक एवं शारीरिक ऊंचाइयों को छु पाता है l उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से दान का भाव जागृत होता है एवं समय समय पर किया गया रक्तदान लाभदायक रहता है l
आस्था जैन द्वारा कोविड के समय भी जैन धर्म के सिद्धांतों को अपनाकर कोविड से बचाव संबंधित कई सेमिनार आयोजित किए गए थे जिससे हजारों लोगों को राहत प्रदान हुई एवं उनके इस कार्य को भारत एवं अमेरिका के कई शहरों में सराहना मिली है l उनके द्वारा अमेरिका में जैन धर्म के सिद्धांतों को अपनाकर स्वस्थ जीवनशैली जीने हेतु लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है l आप रतलाम के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अजय जैन की सुपुत्री है l
मंदिर सोसायटी कार्यकारिणी के अध्यक्ष रोमित जैन ने कहा कि टेम्पा जैन मंदिर पुराना एवं शहर का प्रमुख जैन मंदिर है एवं प्रत्येक रविवार को यहां भक्ति, आरती , सामाजिक मिलन आदि का आयोजन किया जाता है एवं नवकार महामंत्र जाप अविस्मरणीय आयोजन रहा जिसमें संपूर्ण मंदिर सदस्यों ने सहभागिता कर विश्व शांति की प्रार्थना करी l ऐसे जाप नियमित तौर पर रखे जाएं जिससे कि अमेरिका जैसे पश्चिमी सभ्यता युक्त देश में भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को जीवित रखा जा सके l
इस अवसर पर मंदिर सोसाइटी के विजय जैन, सिद्धार्थ जैन, श्रेया जैन, नैना जैन, नेहा कोठारी, धरती शाह एवं 300 से अधिक सोसाइटी सदस्यों ने उपस्थित होकर रक्तदान शिविर में अपनी सहभागिता प्रदान करी एवं नवकार महामंत्र जाप का लाभ लिया l


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
अमेरिका निवासरत रतलाम की आस्था जैन (सुपुत्री डॉ अजय जैन ) द्वारा फ्लोरिडा अमेरिका में नवकार महामंत्र जाप एवं रक्तदान शिविर का आयोजन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने किया नारी शक्ति वंदन हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ 10वी एवं कक्षा 12वी की मेरिट सूची में आई बालिकाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का किया सम्मान.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
अमेरिका निवासरत रतलाम की आस्था जैन (सुपुत्री डॉ अजय जैन ) द्वारा फ्लोरिडा अमेरिका में नवकार महामंत्र जाप एवं रक्तदान शिविर का आयोजन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने किया नारी शक्ति वंदन हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ 10वी एवं कक्षा 12वी की मेरिट सूची में आई बालिकाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का किया सम्मान.
ip is from remote address-216.73.217.146