श्री नित्यानंद शासकीय उमावि धोसवास का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
सवांददाता
रतलाम श्री नित्यानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोसवास जिला रतलाम का कक्षा 10 वी एवं 12 वी दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम 100% रहा l
कक्षा 10 वी में दर्ज 41 विद्यार्थियों में से 40 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी तथा 1 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुवे l इसी तरह कक्षा 12 वी में दर्ज 61 विद्यार्थी सभी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुवे है l कक्षा 12 वी कला में सुहानी परमार ने 85.60% अंक व रवीना खैर ने विज्ञान संकाय में 86.60% अंक व कक्षा 10 वी में पूर्वा पाटीदार ने 85.8% अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया ।
संस्था प्राचार्य गोपाल वर्मा, सरपंच अनिल पाटीदार, पत्रकार राकेश पोरवाल ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों तथा स्टाफ सदस्यों को बधाई दी है l
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी धोसवास विद्यालय का परीक्षा परिणाम दोनों कक्षाओं का 100% रहा था l






































