Skip to main content

गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी,कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने आनलाईन स्व-गणना की,अमेरिका निवासरत रतलाम की आस्था जैन (सुपुत्री डॉ अजय जैन ) द्वारा फ्लोरिडा अमेरिका में नवकार महामंत्र जाप एवं रक्तदान शिविर का आयोजन,आपका रक्त जरुरतमंद को जीवनदान,जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री अकेडमी हा. से. स्कूल,रोगी कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न,मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने किया नारी शक्ति वंदन हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ 10वी एवं कक्षा 12वी की मेरिट सूची में आई बालिकाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का किया सम्मान,कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन केन्द्रो का आकस्मिक निरीक्षण किया,दो माह बाद एटलेन एक्सप्रेस वे से रतलामवासी मुंबई तक जा सकेगें।,श्री नित्यानंद शासकीय उमावि धोसवास का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी

गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

वर्तमान में तापमान में बढ़ोतरी परिलक्षित होने के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे ने गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। डॉ बेलसरे ने बताया कि अत्यधिक गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पिए, भले ही आपको प्यास न लगी हो। यात्रा करते समय पीने का पानी अपने साथ रखें। ओआरएस का उपयोग करें और अपने घर के बने पेय जैसे नींबू पानी, छाछ, लस्सी, फलों के रस में थोड़ा नमक मिलाकर पिए। उच्च जल सामग्री वाले मौसमी फल और सब्जियां खाएं जैसे तरबूज, खरबूजा, संतरा, अंगूर अनानास , ककड़ी, खीरा और सलाद पत्ते का उपयोग करें। ढीले, सूती और हल्के रंग के कपड़े पहने। सीधे धूप के संपर्क में आने पर अपने सर को ढकने के लिए छाता, टोपी, तोलिया या अन्य पारंपरिक कपड़ों का उपयोग करें। धूप में बाहर निकलते समय जूते या चप्पल पहने। हवादार और ठंडी जगह पर रहे, दिन के दौरान खिड़कियां और पर्दे बंद रखें रात के समय में ठंडी हवा आने देने के लिए उन्हें खोल दें। यदि बाहर जाना आवश्यक हो तो अपनी बाहरी गतिविधियों को सुबह और शाम सीमित रखें। दोपहर 12:00 से 3:00 तक धूप में बाहर निकलने से बचे। दोपहर में बाहर होने पर भारी मेहनत वाले काम ना करें। खाना पकाने के क्षेत्र को हवादार रखने के लिए दरवाजे और खिड़कियां खोलें। शराब ,चाय ,कॉफी और अत्यधिक चीनी वाले कोल्ड ड्रिंक से बचे, यह शरीर से तरल पदार्थ कम करते हैं और पेट में मरोड़ पैदा कर सकते हैं। अधिक प्रोटीन वाले भोजन से बचें और बासी खाना ना खाएं। बच्चों या पालतू जानवरों को खड़ी गाड़ी में ना छोड़े वाहन के अंदर का तापमान खतरनाक हो सकता है। उच्च बाहरी या इनडोर तापमान के संपर्क में आने से हीट स्ट्रेस उत्पन्न हो सकता है, जो सीधे और परोक्ष रूप से हीट संबंधित बीमारियों का कारण बनता है। गर्मी के कारण चक्कर या बेहोशी अत्यधिक प्यास, मतली उलटी, सर दर्द, पेशाब कम होना और असामान्य रूप से गहरा पीला पेशाब होना लक्षण हो सकते हैं, इस प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर किसी ठंडी जगह पर विश्राम करें और ओआरएस पिए, आवश्यक होने पर नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराए।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
अमेरिका निवासरत रतलाम की आस्था जैन (सुपुत्री डॉ अजय जैन ) द्वारा फ्लोरिडा अमेरिका में नवकार महामंत्र जाप एवं रक्तदान शिविर का आयोजन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने किया नारी शक्ति वंदन हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ 10वी एवं कक्षा 12वी की मेरिट सूची में आई बालिकाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का किया सम्मान.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
अमेरिका निवासरत रतलाम की आस्था जैन (सुपुत्री डॉ अजय जैन ) द्वारा फ्लोरिडा अमेरिका में नवकार महामंत्र जाप एवं रक्तदान शिविर का आयोजन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने किया नारी शक्ति वंदन हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ 10वी एवं कक्षा 12वी की मेरिट सूची में आई बालिकाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का किया सम्मान.
ip is from remote address-216.73.217.146