Skip to main content

मुख्यमंत्री ने हामूखेड़ी में सामूहिक विवाह सम्मेलन में 23 जोड़ों को दिया आशीर्वाद,जीवन बहुत छोटा है इसे व्यर्थ ना करें : तप चकेश्वरी अरुणप्रभा म. सा. 4 वर्षो के बाद हुआ पूज्य महासतिया जी का मंगल प्रवेश,मोहन खेड़ा तीर्थ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया आचार्य श्रीमद विजय नित्य सेन सूरीश्वर जी से आशीर्वाद,अक्षय तृतीया पर रक्त वीर योद्धाओं द्वारा रक्तदान कर पुण्य अर्जित किया,ब्रेन स्ट्रोक मरीज को जिला चिकित्सालय रतलाम में मिला नया जीवन,एडीएम एवं तहसीलदार ने भरे स्व गणना पत्र,इंदौर-लिंगमपल्ली एक्‍सप्रेस अब चर्लपल्ली तक चलेगी,गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी,कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने आनलाईन स्व-गणना की,अमेरिका निवासरत रतलाम की आस्था जैन (सुपुत्री डॉ अजय जैन ) द्वारा फ्लोरिडा अमेरिका में नवकार महामंत्र जाप एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

जीवन बहुत छोटा है इसे व्यर्थ ना करें : तप चकेश्वरी अरुणप्रभा म. सा. 4 वर्षो के बाद हुआ पूज्य महासतिया जी का मंगल प्रवेश

जीवन बहुत छोटा है इसे व्यर्थ ना करें : तप चकेश्वरी अरुणप्रभा म. सा. 4 वर्षो के बाद हुआ पूज्य महासतिया जी का मंगल प्रवेश
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

जीवन बहुत छोटा है, इसे व्यर्थ करने के बजाय श्रेष्ठ और कलरफुल बनाना चाहिए। हजारों कल बीत गए और हजारों कल आएँगे, लेकिन आज एक ही है। अतः वर्तमान में जिएं, फूलों की तरह खिलें और अपने जीवन में थोड़ा-थोड़ा धर्म अवश्य जोड़ें। उक्त विचार श्रमण संघीय जैन दिवाकरीय आयाम्बिल तप आराधिका तप चकेश्वरी अरुण प्रभा जी म सा ने श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक जैन स्थानक पर आयोजित धर्म सभा मै व्यक्त किए।
महासतिया आराधना श्री जी ने एक बहुत ही सुंदर सूत्र दिया। उन्होंने बताया कि B (Birth - जन्म) और D (Death - मृत्यु) के बीच में C (Character - चरित्र) आता है। यदि हम अपने चरित्र को सुधार लें, तो जीवन सार्थक हो जाएगा। सामान्य इंसान मरने से डरता है, जबकि ज्ञानी जन्म लेने (संसार चक्र) से डरता है।
बाल साध्वी गुरुनिधि मसा ने प्रवचन में फरमाया की जीवन से तीन विकारों को 'डिलीट' करने की सलाह दी गई :Comparison (तुलना), Competition (प्रतिस्पर्धा), Calculation (जोड़-घटाव/स्वार्थ) ।
मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने बताया की इससे पूर्व प्रातः पूज्य महासतिया जी म. सा. आदि ठाना ने ग्राम बाजन खेड़ा से विहार कर रतलाम नगर मै मंगल प्रवेश किया। इस अवसर पर संघ के श्रावक श्रविकाओं ने बुलन्द नारों के साथ नगर प्रवेश करवाया जो नीमचौक जैन स्थानक पर धर्मसभा मै तब्दील हुआ। साथ ही कल 20 अप्रेल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर भगवान ऋषभदेव की स्तुति महान चमत्कारी भक्ताम्बर का भक्ताम्बर सम्पुट जाप का आयोजन प्रातः ठीक 08.30 बजे से 09.15 तक रहेंगा।
महासतीजी की आगवानी महेंद्र बोथरा, प्रेमकुमार जैन, सुरेश कटारिया, अजय खमेसरा, विनोद बाफना, अमृत कटारिया, मणिलाल तरसिंग, आशीष कटारिया, वीरेंद्र कटारिया, अरिहंत बोराणा आदि ने की विहार सेवा का लाभ विनोद कटारिया, पंकज पटवा, अभय गाँधी, पंकज बरबोटा, यश पूँगलिया, प्रितेश कटारिया, मनीष भटेवरा, पारस मेहता, अमित भटेवरा, महावीर कटारिया, संजय मेहता, विकास कटारिया, रितेश मूणत, सन्दीप चाणोदीया, पंकज जैन, दिलीप मेहता, सुशील बाफना आदि ने लिया।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
मुख्यमंत्री ने हामूखेड़ी में सामूहिक विवाह सम्मेलन में 23 जोड़ों को दिया आशीर्वाद.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जीवन बहुत छोटा है इसे व्यर्थ ना करें : तप चकेश्वरी अरुणप्रभा म. सा. 4 वर्षो के बाद हुआ पूज्य महासतिया जी का मंगल प्रवेश.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
मुख्यमंत्री ने हामूखेड़ी में सामूहिक विवाह सम्मेलन में 23 जोड़ों को दिया आशीर्वाद.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जीवन बहुत छोटा है इसे व्यर्थ ना करें : तप चकेश्वरी अरुणप्रभा म. सा. 4 वर्षो के बाद हुआ पूज्य महासतिया जी का मंगल प्रवेश.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
मुख्यमंत्री ने हामूखेड़ी में सामूहिक विवाह सम्मेलन में 23 जोड़ों को दिया आशीर्वाद.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जीवन बहुत छोटा है इसे व्यर्थ ना करें : तप चकेश्वरी अरुणप्रभा म. सा. 4 वर्षो के बाद हुआ पूज्य महासतिया जी का मंगल प्रवेश.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
अमेरिका निवासरत रतलाम की आस्था जैन (सुपुत्री डॉ अजय जैन ) द्वारा फ्लोरिडा अमेरिका में नवकार महामंत्र जाप एवं रक्तदान शिविर का आयोजन.
ip is from remote address-216.73.217.146