Skip to main content

जल गंगा संवर्धन अभियान में जनभागीदारी बढ़ाये- सुश्री वैशाली जैन जिला स्तरीय बैठक संपन्न,जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेशों पर प्रतिबंध,रतलाम मंडल से होकर 03 जोड़ी स्‍पेशल अनारक्षित ट्रेन का परिचालन,नारी शक्ति वंदन पखवाड़े के तहत निगम सभागृह में हुआ संगोष्ठी का आयोजन,नेत्रदान बना मानवता की प्रेरणा, गोपाल शर्मा ने दो नेत्रहीनों को दी नई रोशनी,'कविता और स्त्री' आयोजन 26 अप्रैल को,भेविन माइण्ड स्कूल की नई पहल – ग्रीष्मकालीन शिविर 2026 का शुभारंभ',समझा कर वापस सकुशल घर लौट आया~ गोविंद काकानी,’विश्व पृथ्वी दिवस पर गुलाब चक्कर में कार्यक्रम आयोजित,सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का रेलवे एवं उज्‍जैन जिला प्रशासन ने किया संयुक्त निरीक्षण

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला

जल गंगा संवर्धन अभियान में जनभागीदारी बढ़ाये- सुश्री वैशाली जैन जिला स्तरीय बैठक संपन्न

जल गंगा संवर्धन अभियान में जनभागीदारी बढ़ाये- सुश्री वैशाली जैन जिला स्तरीय बैठक संपन्न
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा स्वैच्छिक संगठनों के सशक्तिकरण हेतु ‘पंख’ कार्यक्रम के अंतर्गत सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन की अध्यक्षता में जिला पंचायत परिसर में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले में कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं की डायरेक्टरी तैयार कर उनके कार्यों को विस्तार देना एवं क्रियान्वयन को सुदृढ़ बनाना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने परिसर में स्थित बरगद के पेड़ पर जीवदया हेतु सकोरे लगाकर पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करने का संदेश दिया।

बैठक में सुश्री वैशाली जैन ने स्वैच्छिक संगठनों से जल गंगा संवर्धन अभियान, जनगणना, ज्ञानोदय अभियान, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सर्वाइकल एवं ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता, वृहद पौधारोपण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भागीदारी निभाने के निर्देश दिए। जल गंगा संवर्धन अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने में स्वैच्छिक संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है, रूफ वाटर हार्वेस्टिंग एवं पारंपरिक जल स्रोतों जैसे बावड़ियों के संरक्षण एवं स्वच्छता पर भी विशेष जोर दिया।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने म.प्र.जन अभियान परिषद की गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, नशामुक्ति अभियान, सृजन, लोककला, रोजगार एवं पर्यावरण से संबंधित स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त कर शासन की योजनाओं में भागीदारी, क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा, समाधान और सुधार पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय ने बताया कि जिले में कार्यरत सभी स्वयंसेवी संगठनों की एक समग्र डायरेक्टरी तैयार की जा रही है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं का सूचीकरण किया जाएगा। इस दौरान परिषद की योजनाओं की विस्तृत जानकारी पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर जिला योजना अधिकारी श्री बालकृष्ण पाटीदार ने स्व-गणना प्रक्रिया का प्रशिक्षण प्रदान किया तथा विभागीय अधिकारी उपसंचालक कृषि श्री आर.के. सिंह, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री भारती डांगी, स्वास्थ विभाग से डॉ. वर्षा कुरील, डॉ. शिरीन खान, वन विभाग से श्री एस.आर. नर्गेश, शिक्षा विभाग से श्री जितेन्द्र जोशी के द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी। बैठक में परिषद के विकासखंड समन्वयक श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, श्री शिवशंकर शर्मा, श्री निर्मल अमलियार, श्री युवराज सिंह पंवार, श्री रतनलाल चरपोटा, लेखापाल श्री महावीर दास बैरागी, श्री विजयेश राठौड़ सहित समाजसेवी एवं नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जल गंगा संवर्धन अभियान में जनभागीदारी बढ़ाये- सुश्री वैशाली जैन जिला स्तरीय बैठक संपन्न.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेशों पर प्रतिबंध.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जल गंगा संवर्धन अभियान में जनभागीदारी बढ़ाये- सुश्री वैशाली जैन जिला स्तरीय बैठक संपन्न.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेशों पर प्रतिबंध.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
शैक्षणिक संस्थाओं में कक्षाएं प्रातः 7:30 बजे से 12 बजे तक संचालित होगी.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
मुख्यमंत्री ने हामूखेड़ी में सामूहिक विवाह सम्मेलन में 23 जोड़ों को दिया आशीर्वाद.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह ने रतलाम में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम की सरस्वती एवं आयुष ने कक्षा 10 वी की प्रदेश की मेरिट सूची में 9 वा स्थान पाया एमपी बोर्ड 12वी की प्रदेश की टॉप टेन मेरिट सूची में जिले के 4 विद्यार्थियों ने बनाया स्थान माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा के परिणाम जारी.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जल गंगा संवर्धन अभियान में जनभागीदारी बढ़ाये- सुश्री वैशाली जैन जिला स्तरीय बैठक संपन्न.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेशों पर प्रतिबंध.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नेत्रदान बना मानवता की प्रेरणा, गोपाल शर्मा ने दो नेत्रहीनों को दी नई रोशनी.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का रेलवे एवं उज्‍जैन जिला प्रशासन ने किया संयुक्त निरीक्षण.
ip is from remote address-216.73.217.123