ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिला चिकित्सालय की बावड़ी की हुई साफ-सफाई
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिला चिकित्सालय की बावड़ी की हुई साफ-सफाई
|
RTMNwesToday News Desk
सवांददाता
शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल स्त्रोतों तथा नदी, तालाबों, कुंआ, बावड़ी तथा अन्य जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु ‘‘जल गंगा संवर्धन अभियान‘‘ संचालित किया जा रहा है।
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत नगर पालिका परिषद रतलाम द्वारा जिला चिकित्सालय स्थित बावड़ी की अंदर और बाहर से पूरी तरह साफ-सफाई की गई। साथ ही वहां जमा कचरे के ढेर को भी हटाकर परिसर को स्वच्छ बनाया गया। सफाई अभियान में कमिश्नर नगर निगम श्री अनिल भाना सहित पूरी टीम ने श्रमदान किया





















