ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
रतलाम तुलसी परिवार ने सीविल अस्पताल में मरीजों व परिजनों हेतु ठंडे पानी की सेवा शुरू की
रतलाम तुलसी परिवार ने सीविल अस्पताल में मरीजों व परिजनों हेतु ठंडे पानी की सेवा शुरू की'
|
RTMNwesToday News Desk
सवांददाता
रतलाम तुलसी परिवार के सभी गुरु भक्तों ने बैसाख माह में सेवा कार्य की शुरुआत की है। शासकीय चिकित्सालय (सीविल हॉस्पिटल) रतलाम में स्थित प्याऊ पर भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के लिए प्रतिदिन 20 वाटर केन ठंडा पीने का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। इस सेवा का शुभारंभ रविवार से किया गया।
इस अवसर पर तुलसी परिवार के अध्यक्ष बाबूलाल जी चौधरी, श्रीमती निर्मला चौधरी, कीर्ति राजेन्द्र व्यास, प्रशांत प्रीति व्यास, हरीश मधु रत्नावत, लक्ष्मीनारायण जी धनोतिया, श्याम सुंदर पोरवाल, मंजू सुरेश गुप्ता, सुषमा धर्मेंद्र श्रीवास्तव, दशरथ, निर्मला पाटीदार सहित रतलाम चित्रगुप्त (श्रीवास्तव) परिवार के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।





















