Skip to main content

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिला चिकित्सालय की बावड़ी की हुई साफ-सफाई,भीषण गर्मी के चलते कक्षा प्री प्राइमरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों का अवकाश घोषित,राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण सम्पन्न,नवाचार की उड़ान: सृजन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पेश किए समाज बदलने वाले आइडिया,26/04/2026 को विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया,जनवादी लेखक संघ का ' कविता में स्त्री ' आयोजन,रतलाम तुलसी परिवार ने सीविल अस्पताल में मरीजों व परिजनों हेतु ठंडे पानी की सेवा शुरू की,अधिग्रहण मुआवजे के ऐतिहासिक निर्णय से किसानों में हर्ष व्याप्त,रतलाम: भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन ने मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात,महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

जनवादी लेखक संघ का ' कविता में स्त्री ' आयोजन

कायनात की ख़ूबसूरत इबारत है स्त्री - डॉ.पूर्णिमा शर्मा
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

रतलाम। स्त्री सक्षम है , सबल है और संवेदनशील भी। उसकी अपनी सोच है , अपनी वैचारिकता है और अपना परिवेश। स्त्री को अबला समझने वाला समाज अब उसे सबल स्वीकार रहा है । स्त्री कायनात की सबसे खूबसूरत इबारत है । उसके होने से पूरी दुनिया में रौनक है ।
उक्त विचार शिक्षाविद डॉ. पूर्णिमा शर्मा ने जनवादी लेखक संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम 'कविता में स्त्री' की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए । उन्होंने कहा कि एक महिला दूसरी महिला का दर्द समझती है । हर महिला का अपना लोकतंत्र होता है । इसमें कहीं उपेक्षा नहीं होती । किसी की अवहेलना नहीं होती । सभी समान रूप से , भावनात्मक रूप से एक दूसरे से संबंद्ध होती हैं । स्त्री के इस लोकतंत्र को आज का पुरुष वर्ग भी स्वीकार रहा है , यही स्त्री के सशक्त होने की पहचान है ।
कार्यक्रम कु मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ. गीता दुबे ने कहा कि नारी को अलग-अलग नाम से और अलग-अलग भूमिकाओं से पहचाना जाता रहा है। नारी हर भूमिका में अपने आप को श्रेष्ठ साबित करती रही है। कविताओं में नारी की उपस्थिति बहुत मज़बूती से हो रही है। आज की युवा पीढ़ी भी लेखन के क्षेत्र में बहुत मुस्तैदी से आगे बढ़ रही है।
कवयित्री इन्दु सिन्हा ने इस अवसर पर कहा कि स्त्री के अपने दर्द होते हैं मगर वह इन सबसे परे हटकर समाज के सामने आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करती है । वह समाज को बेहतर बनाना चाहती है इसीलिए अपने दर्द को छुपा कर मुस्कान बिखेरती है। योगिता राजपुरोहित ने कहा कि स्त्री का अपना महत्व है । वह किसी भी रूप में समाज के सामने अपना प्रबल पक्ष रखती रही है।

महिलाओं ने किया रचना पाठ

आयोजन में नारी विषयक कविताओं का पाठ महिला रचनाकारों ने किया । रचना पाठ करने वालों में वरिष्ठ रचनाकार पुष्पलता शर्मा, डॉ. गीता दुबे, डॉ. पूर्णिमा शर्मा,रचना चंद्रावत, पूजा चौपड़ा, इंदु सिन्हा, नीता गुप्ता, आशा श्रीवास्तव, कीर्ति पंवार, अलका तिवारी, गीता राठौर ने स्त्री विषय की रचनाओं का पाठ करते हुए नारी के विभिन्न रूपों को अभिव्यक्त किया।

इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि एवं अनुवादक प्रो. रतन चौहान , रंगकर्मी ओम प्रकाश मिश्रा , डॉ.एन. के .शाह, आई.एल. पुरोहित , सुभाष यादव, नरेंद्र सिंह डोडिया, लक्ष्मण पाठक ,प्रकाश हेमावत, कैलाश वशिष्ठ ,कीर्ति शर्मा, जवेरीलाल गोयल, हीरालाल खराड़ी , अनीस खान ,आशीष दशोत्तर सहित सुधि रचनाकार मौजूद थे । कार्यक्रम का संचालन योगिता राजपुरोहित ने किया । आभार जनवादी लेखक संघ के सचिव रणजीत सिंह राठौड़ ने माना ।

अगला आयोजन 10 मई को

जनवादी लेखक संघ की श्रृंखला 'एक रचनाकार का रचना संसार' के अंतर्गत शहर के वरिष्ठ रचनाकार रहे ललिता शंकर सुरोलिया की रचनाओं का पाठ एवं उन पर बातचीत 10 मई रविवार को प्रातः 11 बजे भगत सिंह पुस्तकालय शहर सराय रतलाम पर होगी। जनवादी लेखक संघ के अध्यक्ष युसूफ जावेदी जी ने शहर के सभी सुधिजनों से उपस्थित का आग्रह किया है।

और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिला चिकित्सालय की बावड़ी की हुई साफ-सफाई.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भीषण गर्मी के चलते कक्षा प्री प्राइमरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों का अवकाश घोषित.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नवाचार की उड़ान: सृजन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पेश किए समाज बदलने वाले आइडिया.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम तुलसी परिवार ने सीविल अस्पताल में मरीजों व परिजनों हेतु ठंडे पानी की सेवा शुरू की'.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम: भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन ने मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
वार्ड 49 में होंगे 33 लाख के विकास कार्य महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन.

ख़बरें अभी अभी

ip is from remote address-216.73.217.123