ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
श्री पंचांन अग्रवाल महिला मंडल करेगा श्री नानी बाई का मायरा कथा का आयोजन
श्री पंचांन अग्रवाल महिला मंडल करेगा श्री नानी बाई का मायरा कथा का आयोजन
|
RTMNwesToday News Desk
सवांददाता
श्री पंचांन अग्रवाल महिला मंडल की एक मीटिंग महिला मंडल प्रमुख श्रीमती सुभद्रा जी अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें सर्वानुमति से आगामी पवित्र पुरुषोत्तम माह मै श्री नानी बाई का मायरा कथा का आयोजन करवाने का निर्णय लिया गया।
मंडल प्रवक्ता श्रीमती लीना अग्रवाल ने बताया तीन दिवसीय कथा सुप्रसिद्ध कथा वाचक श्री अनिरुद्धजी मुरारी द्वारा दिनांक 29 मई से 31 मई
संध्या 7 से 10 बजे तक धनजी बाई का नोहरा स्थित अग्रवाल धर्मशाला पर आयोजित की जावेगी।
समाज प्रमुख श्री शांतिलालजी चौधरी ने समस्त अग्रवालजनों से सपरिवार उपस्थित हो कर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।






















