Skip to main content

जिला स्तरीय लाडली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन,रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोहर पोरवाल सहित उपाध्यक्षद्वय एवं संचालक मंडल ने पदभार ग्रहण किया,लोकोमोटिव केयर सेंटर, रतलाम ने हर्षोल्‍लास के साथ मनाया 59वां स्थापना दिवस,श्री पंचांन अग्रवाल महिला मंडल करेगा श्री नानी बाई का मायरा कथा का आयोजन,जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल परीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,इंदौर-मुम्‍बई सेंट्रल के मध्‍य एसी सुपरफास्‍ट स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन,रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त पदाधिकारियों का कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा स्वागत सम्मान,एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में होगा रतलाम विकास प्राधिकरण का पद ग्रहण समारोह,श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में श्रद्धांजलि के साथ समर स्पोर्ट्स कैंप का शुभारंभ,जिले के नागरिक प्रगणक को सही जानकारी देकर जनगणना कार्य में अपनी भूमिका निभाये

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोहर पोरवाल सहित उपाध्यक्षद्वय एवं संचालक मंडल ने पदभार ग्रहण किया

रतलाम के विकास की नई गाथा लिखेंगी विकास प्राधिकरण की नई टीम - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

रतलाम मध्य प्रदेश का पूर्ण विकसित महानगर बनने की ओर तीव्रता से अग्रसर है। राज्य शासन द्वारा रतलाम विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल का गठन करने से रतलाम के मालवा- निमाड़ के प्रमुख गौरवशाली नगर के रूप में विकसित होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। प्राधिकरण की नई टीम विकास की नई गाथा लिखेंगी। इस टीम से पूरा भरोसा है कि ये अपने अनुभव से प्राधिकरण को नई ऊँचाईयों पर ले जाएंगे।

यह उद्गार रतलाम विकास प्राधिकरण के नवगठित संचालक मंडल के पदग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने व्यक्त किए। उन्होंने प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्षद्वय गोविंद काकानी, प्रवीण सोनी सहित संचालक मंडल सदस्य गण राजेंद्र सिंह गोयल, राजेंद्र मौर्य, धीरज व्यास, राखी व्यास, किरण महावर को पूर्ण मनोयोग एवं निष्ठा के साथ कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई। श्री काश्यप ने प्राधिकरण के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा अब तक लोक कल्याण हेतु किए गए उल्लेखनीय सेवा कार्यों पर प्रकाश डालते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने सैटेलाइट टाउनशिप के निर्माण एवं लैंड पूलिंग एक्ट के माध्यम से नगर के विकास में आम जन को जोड़ने का आव्हान करते हुए कहा कि रतलाम के समीप विशेष निवेश क्षेत्र का लाभ तभी मिलेगा जब नगर की आधारभूत संरचनाएं मजबूत होगी। रतलाम के लिए आगामी पांच-सात वर्ष बहुत महत्वपूर्ण है। इन वर्षों में महानगर की संरचनाएं बनेगी और हम फिर से रतलाम को मालवा-निमाड़ के प्रमुख केन्द्र का गौरव दिलाएंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सांसद अनीता चौहान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और विकास के हर कार्य में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया। पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने विश्वास जताया कि अब रतलाम विकास प्राधिकरण नगर के विकास को अभूतपूर्व ऊंचाईयां देगा । ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने नवगठित प्राधिकरण संचालक मंडल को शुभकामनाएं देते हुए शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र के विकास हेतु भी कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की। महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि रतलाम के विकास की गाथा को बढ़ाने के लिए प्राधिकरण की टीम के रूप में एक नई कड़ी और मिली है। नगर निगम परिषद ने कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप के नेतृत्व में विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। वर्तमान निगम परिषद के कार्यकाल में 350 करोड़ से अधिक के कार्य जमीन पर उतारे जा चुके हैं। जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि विकास प्राधिकरण के जो काम रूके हुए थे वे अब तेज गति से पूरे होंगे। नगर निगम और प्राधिकरण मिलकर रतलाम को महानगर बनाने का स्वप्न पूरा करेंगे।

नवनियुक्त प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल ने संचालक मंडल के गठन हेतु मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें नगर के विकास में किसी भी प्रकार की धन की कमी न आने देने हेतु आश्वस्त किया है। उन्होंने कहा कि शहर का विकास सिर्फ कॉलोनी एवं सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नगर सौंदर्यीकरण के साथ सामाजिक उत्थान भी इसका हिस्सा रहेगा। उन्होंने बताया कि नगर में मेगा इंडस्ट्रियल पार्क निर्माण का कार्य पूर्णता की ओर है, जहां बड़े उद्योगों के आने का सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक दृष्टि से भी रतलाम का सुविधानुकूल विकास प्राधिकरण का लक्ष्य रहेगा। कार्यक्रम के प्रारंभ में अध्यक्ष श्री पोरवाल ने मंत्री श्री काश्यप, सांसद श्रीमती चौहान, विधायक श्री डामर, महापौर श्री पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा एवं जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय कुमार शर्मा ने भी अतिथियों समेत सभी संचालक मंडल पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, राजेन्द्रसिंह लुनेरा, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन विकास शैवाल ने किया। अंत में आभार नवनियुक्त उपाध्यक्ष गोविंद काकानी ने व्यक्त किया।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम के विकास की नई गाथा लिखेंगी विकास प्राधिकरण की नई टीम - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
लोकोमोटिव केयर सेंटर, रतलाम ने हर्षोल्‍लास के साथ मनाया 59वां स्थापना दिवस.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम के विकास की नई गाथा लिखेंगी विकास प्राधिकरण की नई टीम - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
लोकोमोटिव केयर सेंटर, रतलाम ने हर्षोल्‍लास के साथ मनाया 59वां स्थापना दिवस.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल परीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम के विकास की नई गाथा लिखेंगी विकास प्राधिकरण की नई टीम - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
लोकोमोटिव केयर सेंटर, रतलाम ने हर्षोल्‍लास के साथ मनाया 59वां स्थापना दिवस.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल परीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त पदाधिकारियों का कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा स्वागत सम्मान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में होगा रतलाम विकास प्राधिकरण का पद ग्रहण समारोह.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में श्रद्धांजलि के साथ समर स्पोर्ट्स कैंप का शुभारंभ.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जिले के नागरिकों से अनुरोध है कि वे प्रगणकों को सही और सटीक जानकारी देकर जनगणना कार्य में सहयोग करें।.
ip is from remote address-216.73.216.234