Skip to main content

रतलाम में अपरा एकादशी संकीर्तन का भव्य आयोजन, कृष्ण भक्ति में झूमे श्रद्धालु,श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी, रतलाम – कक्षा 12वीं का 100% परिणाम,रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का श्री रामोला मंदिर में सम्मान,महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ने किया आरडीए अध्यक्ष का सम्मान,रतलाम पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कामकाजी बैठक पैलेस रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर नव मनोनीत जिला अध्यक्ष संदीप यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,भेविन माइंड स्कूल में समर कैंप का उल्लासपूर्ण समापन,रतलाम जिले मे 9 नगरीय निकायों में हुई जल सुनवाई,जनसुनवाई में 151 आवेदनों पर हुई सुनवाई,रतलाम विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल का श्री सनातन धर्म सभा एवं महारूद्र यज्ञ समिति द्वारा किया गया आत्मीय स्वागत अभिनंदन,पिपलोदा परियोजना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की नियुक्ति हेतु चयन समिति की बैठक सम्पन्न

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

मंदसौर–दलौदा दोहरीकृत रेलखंड का सफल निरीक्षण रतलाम–चित्तौड़गढ़ रेलमार्ग पूर्ण रूप से दोहरीकृत

मंदसौर–दलौदा दोहरीकृत रेलखंड का सफल निरीक्षण रतलाम–चित्तौड़गढ़ रेलमार्ग पूर्ण रूप से दोहरीकृत
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में नीमच–रतलाम दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत मंदसौर–दलौदा के लगभग 14 किलोमीटर लंबे नए दोहरीकृत रेलखंड का रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) द्वारा निरीक्षण एवं गति परीक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। इस उपलब्धि के साथ ही 133 किलोमीटर लंबे नीमच–रतलाम रेलखंड का दोहरीकरण लगभग पूरा हो गया है और रतलाम–चित्तौड़गढ़ का लगभग 190 किलोमीटर लंबा मार्ग अब पूर्ण रूप से दोहरीकृत हो गया है।

रेल संरक्षा आयुक्त श्री ई. श्रीनिवास ने 08 मई 2026 को मंदसौर–दलौदा खंड का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान पुलों, ट्रैक, ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई), सिग्नलिंग प्रणाली और अन्य संरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई। इससे पहले 06 मई को शिवना ब्रिज का भी निरीक्षण किया गया था।निरीक्षण के उपरांत विशेष निरीक्षण यान को 120 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलाकर ट्रैक की गुणवत्ता और स्थिरता की जांच की गई। परिणाम संतोषजनक पाए जाने पर सीआरएस ने यात्री एवं मालगाड़ियों के संचालन हेतु उपयुक्तता प्रमाणपत्र जारी किया।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार के अनुसार, इस स्वीकृति के साथ नीमच–रतलाम दोहरीकरण परियोजना का एक महत्वपूर्ण चरण पूरा हुआ है। यह परियोजना न केवल आर्थिक दृष्टि से बल्कि पर्यटन, संस्कृति और औद्योगिक गतिविधियों के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

दोहरीकरण से ट्रेनों की संख्या और गति में वृद्धि संभव होगी, जिससे यात्रियों का समय बचेगा और संचालन अधिक सुगम बनेगा। सिंगल लाइन के कारण होने वाली क्रॉसिंग और अनावश्यक ठहराव की समस्या में भी कमी आएगी।औद्योगिक दृष्टि से भी यह परियोजना मील का पत्थर साबित होगी। विशेषकर सीमेंट उद्योग और अन्य औद्योगिक इकाइयों के लिए मालगाड़ियों की आवाजाही तेज और सुगम होगी, जिससे परिवहन क्षमता बढ़ेगी और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा।

अब रतलाम–नीमच–चित्तौड़गढ़ रेलखंड पूर्ण रूप से दोहरीकृत एवं विद्युतीकृत हो गया है। इससे रेलवे की परिचालन क्षमता बढ़ेगी और भविष्य में यात्री एवं माल यातायात की बढ़ती मांग को बेहतर ढंग से पूरा किया जा सकेगा।

साथ ही, इस परियोजना से क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय व्यापार एवं रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।पश्चिम रेलवे इस उपलब्धि को यात्री सुविधा, संरक्षा और आधुनिक रेल अवसंरचना विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रहा है।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में अपरा एकादशी संकीर्तन का भव्य आयोजन, कृष्ण भक्ति में झूमे श्रद्धालु.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का श्री रामोला मंदिर में सम्मान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कामकाजी बैठक पैलेस रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर नव मनोनीत जिला अध्यक्ष संदीप यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में अपरा एकादशी संकीर्तन का भव्य आयोजन, कृष्ण भक्ति में झूमे श्रद्धालु.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में अपरा एकादशी संकीर्तन का भव्य आयोजन, कृष्ण भक्ति में झूमे श्रद्धालु.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का श्री रामोला मंदिर में सम्मान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कामकाजी बैठक पैलेस रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर नव मनोनीत जिला अध्यक्ष संदीप यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल का श्री सनातन धर्म सभा एवं महारूद्र यज्ञ समिति द्वारा किया गया आत्मीय स्वागत अभिनंदन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
पिपलोदा परियोजना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की नियुक्ति हेतु चयन समिति की बैठक सम्पन्न.
ip is from remote address-216.73.217.133

रतलाम में अपरा एकादशी संकीर्तन का भव्य आयोजन, कृष्ण भक्ति में झूमे श्रद्धालु,श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी, रतलाम – कक्षा 12वीं का 100% परिणाम,रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का श्री रामोला मंदिर में सम्मान,महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ने किया आरडीए अध्यक्ष का सम्मान,रतलाम पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कामकाजी बैठक पैलेस रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर नव मनोनीत जिला अध्यक्ष संदीप यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,भेविन माइंड स्कूल में समर कैंप का उल्लासपूर्ण समापन,रतलाम जिले मे 9 नगरीय निकायों में हुई जल सुनवाई,जनसुनवाई में 151 आवेदनों पर हुई सुनवाई,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध