Skip to main content

रतलाम में अपरा एकादशी संकीर्तन का भव्य आयोजन, कृष्ण भक्ति में झूमे श्रद्धालु,श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी, रतलाम – कक्षा 12वीं का 100% परिणाम,रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का श्री रामोला मंदिर में सम्मान,महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ने किया आरडीए अध्यक्ष का सम्मान,रतलाम पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कामकाजी बैठक पैलेस रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर नव मनोनीत जिला अध्यक्ष संदीप यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,भेविन माइंड स्कूल में समर कैंप का उल्लासपूर्ण समापन,रतलाम जिले मे 9 नगरीय निकायों में हुई जल सुनवाई,जनसुनवाई में 151 आवेदनों पर हुई सुनवाई,रतलाम विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल का श्री सनातन धर्म सभा एवं महारूद्र यज्ञ समिति द्वारा किया गया आत्मीय स्वागत अभिनंदन,पिपलोदा परियोजना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की नियुक्ति हेतु चयन समिति की बैठक सम्पन्न

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

भेविन माइंड स्कूल में मदर्स डे का उल्लासपूर्ण आयोजन

भेविन माइंड स्कूल में मदर्स डे का उल्लासपूर्ण आयोजन
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

10 मई को भेविन माइंड स्कूल में मदर्स डे का आयोजन बड़े ही उत्साह और आनंद के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर समर कैंप में शामिल बच्चों और विद्यालय के विद्यार्थियों की माताओं को आमंत्रित किया गया था।

कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करते हुए रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। समर कैंप के बच्चों ने अपनी मम्मियों के लिए विशेष नृत्य प्रस्तुति तैयार की, जिसे देखकर माताएं भावुक और प्रसन्न हो उठीं। इसके अलावा माताओं के लिए मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती अलका श्रीनिवास ने मातृत्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों के जीवन में माता की भूमिका सबसे अहम होती है। उन्होंने सभी माताओं को शुभकामनाएं दीं और उनके साथ खेलों में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।प्रिंसिपल श्री विशाल मेहता सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए और बच्चों ने अपनी माताओं को “Happy Mother’s Day” लिखे सुंदर कार्ड भेंट किए। विद्यालय की ओर से सभी माताओं को गुलाब के फूल देकर सम्मानित किया गया तथा स्वादिष्ट नाश्ते की व्यवस्था भी की गई।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती डॉली भटनागर ने किया। अंत में प्रिंसिपल श्री विशाल मेहता ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भेविन माइंड स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति के श्रेष्ठ संस्कारों को भी बच्चों में संजोया जाएगा।

पूरा आयोजन प्रेम, उत्साह और पारिवारिक भावनाओं से परिपूर्ण रहा। माताओं, बच्चों और शिक्षकों ने इस अवसर का भरपूर आनंद लिया और विद्यालय के प्रयास की सराहना की।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में अपरा एकादशी संकीर्तन का भव्य आयोजन, कृष्ण भक्ति में झूमे श्रद्धालु.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का श्री रामोला मंदिर में सम्मान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कामकाजी बैठक पैलेस रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर नव मनोनीत जिला अध्यक्ष संदीप यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल का श्री सनातन धर्म सभा एवं महारूद्र यज्ञ समिति द्वारा किया गया आत्मीय स्वागत अभिनंदन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
पिपलोदा परियोजना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की नियुक्ति हेतु चयन समिति की बैठक सम्पन्न.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में अपरा एकादशी संकीर्तन का भव्य आयोजन, कृष्ण भक्ति में झूमे श्रद्धालु.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का श्री रामोला मंदिर में सम्मान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कामकाजी बैठक पैलेस रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर नव मनोनीत जिला अध्यक्ष संदीप यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल का श्री सनातन धर्म सभा एवं महारूद्र यज्ञ समिति द्वारा किया गया आत्मीय स्वागत अभिनंदन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
पिपलोदा परियोजना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की नियुक्ति हेतु चयन समिति की बैठक सम्पन्न.
ip is from remote address-216.73.216.54