महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ने किया आरडीए अध्यक्ष का सम्मान
सवांददाता
रतलाम। शहर की प्रमुख सामाजिक संस्था महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल के प्रतिनिधि मंडल ने वरिष्ठ समाजसेवी एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री श्री मनोहर जी पोरवाल को रतलाम विकास प्राधिकरण (आरडीए) के अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर उनके टीआईटी रोड स्थित निवास पर जाकर बधाई दी। इस अवसर पर उन्हें शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
संस्था अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार जैन ने बधाई देते हुए कहा कि श्री पोरवाल के मनोनयन पर शहर विधायक एवं एमएसएमई मंत्री श्री चैतन्य जी कश्यप का आभार व्यक्त किया जाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री पोरवाल के नेतृत्व में रतलाम शहर विकास की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ेगा।
अपने संबोधन में श्री पोरवाल ने कहा कि रतलाम विकास प्राधिकरण शीघ्र ही शहर को सबसे बड़ी और आधुनिक कॉलोनी की सौगात देगा। साथ ही शहर के सौंदर्यीकरण हेतु कई योजनाएँ भी लागू की जाएँगी।सम्मान समारोह में संस्था अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार जैन, संस्थापक सचिव महेंद्र छाजेड़, विशाल वर्मा, राजेंद्र मूणत एवं शुभम भंडारी उपस्थित रहे। अंत में संस्थापक सचिव महेंद्र छाजेड़ ने आभार व्यक्त किया।


















