श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी, रतलाम – कक्षा 12वीं का 100% परिणाम
सवांददाता
रतलाम। श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी की कक्षा 12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का वार्षिक परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के सभी विद्यार्थी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए।
प्राचार्य डॉ. रेखा शास्त्री ने बताया कि इस परीक्षा में कुल 119 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 12 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। इनमें रिया बागरेचा ने सर्वाधिक 94.4% अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में मिलिंद राठौर (93.4%), स्वीनी कटारिया (93.2%), निहारिका उपाध्याय (92.8%), निधि बैरागी (92.4%), यशस्विनी मकवाना (92.2%), निधि सोनी (92.2%), अपूर्वा जैन (91.8%), दक्षीजा पंवार (91.8%), हार्दिक जैन (90.4%), जाह्नवी पटेल (90.4%) और दिव्यांश मिश्रा (90%) शामिल हैं।इसके अतिरिक्त 105 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष हरजीत चावला, सचिव अजीत छाबड़ा, सह सचिव हरजीत सलूजा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र वाधवा, प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा, कार्यकारिणी सदस्य सतपाल सिंह डंग, गगनदीप सिंह डंग एवं अन्य सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को बधाई दी।

















