Skip to main content

जनसुनवाई में 160 आवेदन पर हुई सुनवाई,जिला स्वास्थ्य समिति सलाहकार समिति की बैठक संपन्न,जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न,माल परिवहन को आधुनिक एवं सशक्त बनाने की दिशा में रतलाम मंडल के गुड्स शेड्स का व्यापक उन्नयन कार्य प्रगति पर,श्री अरिहंत महाविद्यालय, रतलाम ने राज्य से राष्ट्रीय स्तर में दर्ज कराई उल्लेखनीय उपलब्धि हॉकी में नितिन राठौड़ का जलवा, पावरलिफ्टिंग में अंशुल मावी का दमदार प्रदर्शन,प्राधिकरण संचालक मंडल की बैठक में नगर विकास योजना क्रमांक -2 के क्रियान्वयन हेतु निविदा आमंत्रण को स्वीकृति प्रदान की गई,पूरे भारत में जावरा के इंजीनियरो ने नाम रोशन किया,जनवादी लेखक संघ के आयोजन में प्रो.रतन चौहान की पुस्तक का विमोचन,उज्जैन मे दि. 23 मई से 26 मई तक आयोजित अंडर 14 गर्ल्स राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता,मंडल रेल प्रबंधक द्वारा 42 रेल कर्मचारियों को ‘रेल सेवा पुरस्कार-2025’ से सम्मानित सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, मेमेंटो के साथ मिला जामुन का पौधा

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

माल परिवहन को आधुनिक एवं सशक्त बनाने की दिशा में रतलाम मंडल के गुड्स शेड्स का व्यापक उन्नयन कार्य प्रगति पर

माल परिवहन को आधुनिक एवं सशक्त बनाने की दिशा में रतलाम मंडल के गुड्स शेड्स का व्यापक उन्नयन कार्य प्रगति पर
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

पश्चिम रेलवे का रतलाम मंडल यात्री ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुगम परिचालन के साथ-साथ माल परिवहन व्यवस्था को भी अधिक आधुनिक, व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने हेतु निरंतर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती हीना वी. केवलरामानी के मार्गदर्शन में मंडल के विभिन्न गुड्स शेड्स के उन्नयन एवं अधोसंरचना विकास के कार्य तेजी से प्रगति पर हैं।

रतलाम मंडल द्वारा माल ढुलाई क्षमता बढ़ाने तथा व्यापारियों, श्रमिकों एवं रेल ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न गुड्स शेड्स पर व्यापक विकास कार्य किए जा रहे हैं। मंडल के लक्ष्मीबाई नगर, विक्रमनगर, शुजालपुर, चंदेरिया, नीमच, सीहोर, मांगलियागांव, मेघनगर, देवास, सनावद, बिंजाना एवं दाहोद गुड्स शेड्स पर उन्नयन कार्य प्रस्तावित हैं, जिनमें से कई कार्य प्रारंभ किए जा चुके हैं और शीघ्र पूर्ण होने की संभावना है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित कार्यों के अंतर्गत विभिन्न गुड्स शेड्स पर ऑल वेदर एप्रोच रोड, पीसीसी फ्लोरिंग, सर्कुलेशन एवं हैंडलिंग एरिया का विकास, कवर शेड निर्माण, हाई मास्ट लाइट, पेयजल सुविधा, महिला एवं पुरुष विश्राम कक्ष, शौचालय ब्लॉक, गुड्स ऑफिस एवं ट्रेडर्स रूम जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

मांगलियागांव गुड्स शेड पर अतिरिक्त हाई मास्ट लाइट, कवर शेड, महिलाओं हेतु विश्राम कक्ष एवं शौचालय तथा प्लेटफॉर्म क्षेत्र के सुधार कार्य किए जाएंगे। वहीं मेघनगर एवं बिंजाना गुड्स शेड पर एप्रोच रोड, प्लेटफॉर्म विस्तार, हैंडलिंग एरिया, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा।

चंदेरिया एवं नीमच गुड्स शेड्स पर बड़े कवर शेड, सर्कुलेशन एरिया, हाई मास्ट लाइट तथा व्यापारियों एवं श्रमिकों के लिए आवश्यक सुविधाओं का विकास प्रस्तावित है। सीहोर गुड्स शेड पर विद्युत कार्य, पेयजल सुविधा, अतिरिक्त लाइटिंग व्यवस्था एवं माल लदान क्षेत्र का विस्तार किया जाएगा।

देवास एवं सनावद स्टेशनों के गुड्स शेड क्षेत्र में कवर शेड, सीसीटीवी कैमरे, कार्यालय भवन, ड्रेनेज व्यवस्था एवं लोडिंग-अनलोडिंग से संबंधित आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। वहीं लक्ष्मीबाई नगर गुड्स शेड पर हाई मास्ट लाइट, पक्के प्लेटफॉर्म, ड्रिंकिंग वाटर फाउंटेन, श्रमिकों हेतु विश्राम कक्ष सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।


विक्रमनगर गुड्स शेड पर कवर शेड, विद्युत व्यवस्था, पक्का प्लेटफॉर्म, ड्रेनेज सुविधा एवं अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे। सनावद गुड्स शेड पर पीसीसी फ्लोरिंग, एप्रोच रोड, गुड्स ऑफिस, टॉयलेट ब्लॉक, पार्किंग क्षेत्र तथा हाई मास्ट लाइट की व्यवस्था की जाएगी। वहीं बिंजाना गुड्स शेड पर कवर शेड, सीसीटीवी कैमरे, टेलीकॉम कनेक्टिविटी, लाइटिंग व्यवस्था एवं लोडिंग-अनलोडिंग सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

इन विकास कार्यों के पूर्ण होने के बाद माल ढुलाई प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं तीव्र होगी, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ रेल ग्राहकों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
माल परिवहन को आधुनिक एवं सशक्त बनाने की दिशा में रतलाम मंडल के गुड्स शेड्स का व्यापक उन्नयन कार्य प्रगति पर.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
माल परिवहन को आधुनिक एवं सशक्त बनाने की दिशा में रतलाम मंडल के गुड्स शेड्स का व्यापक उन्नयन कार्य प्रगति पर.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री अरिहंत महाविद्यालय, रतलाम ने राज्य से राष्ट्रीय स्तर में दर्ज कराई उल्लेखनीय उपलब्धि हॉकी में नितिन राठौड़ का जलवा, पावरलिफ्टिंग में अंशुल मावी का दमदार प्रदर्शन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्राधिकरण संचालक मंडल की बैठक में नगर विकास योजना क्रमांक -2 के क्रियान्वयन हेतु निविदा आमंत्रण को स्वीकृति प्रदान की गई.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
माल परिवहन को आधुनिक एवं सशक्त बनाने की दिशा में रतलाम मंडल के गुड्स शेड्स का व्यापक उन्नयन कार्य प्रगति पर.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री अरिहंत महाविद्यालय, रतलाम ने राज्य से राष्ट्रीय स्तर में दर्ज कराई उल्लेखनीय उपलब्धि हॉकी में नितिन राठौड़ का जलवा, पावरलिफ्टिंग में अंशुल मावी का दमदार प्रदर्शन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्राधिकरण संचालक मंडल की बैठक में नगर विकास योजना क्रमांक -2 के क्रियान्वयन हेतु निविदा आमंत्रण को स्वीकृति प्रदान की गई.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
उज्जैन मे दि. 23 मई से 26 मई तक आयोजित अंडर 14 गर्ल्स राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मंडल रेल प्रबंधक द्वारा 42 रेल कर्मचारियों को ‘रेल सेवा पुरस्कार-2025’ से सम्मानित सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, मेमेंटो के साथ मिला जामुन का पौधा.
ip is from remote address-216.73.217.42