Skip to main content

जनकल्याण शिविरों से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ: मंत्री श्री काश्यप,कमला एकादशी पर गीता मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण संकीर्तन, श्रद्धालु भक्ति रस में हुए सराबोर,श्री महेश कुमार गुप्ता ने पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) का पदभार ग्रहण किया,विश्व नेत्रदान दिवस पर नेत्रम संस्था ने किया कॉर्निया संरक्षणकर्ताओं का सम्मान,पंचम विशाल रक्तदान शिविर,वडोदरा मंडल में ब्‍लॉक के कारण कुछ ट्रेने प्रभावित,पुरुषोत्तम मास में देहदान: शिक्षक परिवार का प्रेरणादायी निर्णय,श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज रतलाम का दो दिवसीय आयोजन,संगीतमय वटवृक्ष की शाख गुलाब चक्कर प्रथम वर्षगांठ,मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का मान बढा- कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

पुरुषोत्तम मास में देहदान: शिक्षक परिवार का प्रेरणादायी निर्णय

पुरुषोत्तम मास में देहदान: शिक्षक परिवार का प्रेरणादायी निर्णय
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

* रतलाम : अधिकमास यानी पुरुषोत्तम मास में दान का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे पावन समय में नेत्र एवं देहदान करना समाज को नई दिशा देने वाला पुण्य कार्य है। ऐसा ही अनुकरणीय कार्य शिक्षक गौड निवासी रेलवे कॉलोनी परिवार ने किया। रेलवे स्कूल के रिटायर्ड शिक्षक स्व. दिग्विजय सिंह पिता गणेशी जी लाल जी गौड उम्र 92 वर्ष के बुधवार दोपहर निधन के उपरांत उनके एवं रेलवे स्कूल से ही रिटायर पत्नी के द्वारा संयुक्त रूप से रतलाम डॉक्टर लक्ष्मी नारायण पांडे मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन अवसर पर में लिए गए संकल्प के अनुसार परिवार ने तुरंत काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी से संपर्क किया। महज 4 घंटे के भीतर उनके नेत्र दान का पुनीत कार्य बड़नगर गीता भवन ट्रस्ट से डॉक्टर ददरवाल द्वारा परिवारजन व नेत्रम संस्था के सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। परिजनों एवं क्षेत्र निवासियों के अंतिम दर्शन के बाद आज सुबह उनका देहदान संपन्न हुआ। शासकीय सम्मान के साथ विदाई देहदान के पूर्व निवास स्थान रिटायर रेलवे कॉलोनी पर मध्य प्रदेश शासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अंतिम यात्रा घर से निकाल कर डॉ लक्ष्मी नारायण पांडे मेडिकल कॉलेज पहुंची जहां पर मानव संरचना विभाग प्रभारी डॉक्टर राजेंद्र सिंगरौले ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए अंग एवं देहदान के महत्व पर प्रकाश डाला। मेडिकल कॉलेज डीन डॉ अनीता मुथा ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा लिए गए प्रेरणादायक निर्णय से देहदान के कार्य में गति मिली है| इसी के फल स्वरुप आज 50 वा देहदान मेडिकल कॉलेज को प्राप्त हुआ देहदान के पुनीत कार्य में काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन एवं समाजसेवी संस्थाओं का सराहनीय योगदान सदैव मिलता है| * नेत्र दान से मिलेगी नई जिंदगी उनके नेत्र एमके इंटरनेशनल आई बैंक को दान की गई। उनकी आंखें दो लोगों को रोशनी देंगी और देह मेडिकल छात्रों की शरीर संरचना पढ़ाई एवं प्रैक्टिकल में अमूल्य योगदान देगी। इस पुण्य कार्य में पुत्र श्री प्रवीण जी, पोत्र कार्तिकेय व चैतन्य ,दामाद संदेश शर्मा पूर्व नगर निगम अधिकारी रतलाम, पुत्रवधू डॉक्टर सुनीता एवं पारिवारिक मित्र बंधु की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रतलाम शहर नेत्रदान एवं देहदान में अग्रणी है। शासकीय सम्मान प्रक्रिया शुरू होने के बाद इस पुनीत कार्य में गति आई |कोरोना के बाद यहां 20 से अधिक शवदान हो चुके हैं। यहां से आसपास के शासकीय एवं निजी चिकित्सा महाविद्यालय को शव उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। स्व. श्री दिग्विजय सिंह गोड को विनम्र श्रद्धांजलि क्षेत्रीय पार्षद हितेश पेमाल, नेत्रम संस्था के हेमंत मूणत, सुशील मीनू माथुर, गिरधारीलाल वर्धानी, ओमप्रकाश अग्रवाल, नवनीत मेहता एवं साथी, सदस्यों, मेडिकल कॉलेज पीजी डॉक्टर , स्टूडेंट,स्टाफ ने गायत्री मंत्र के साथ अर्पित की| शोक सभा का संचालन गोविंद काकानी द्वारा किया गया|


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जनकल्याण शिविरों से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ: मंत्री श्री काश्यप.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कमला एकादशी पर गीता मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण संकीर्तन, श्रद्धालु भक्ति रस में हुए सराबोर.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री महेश कुमार गुप्ता ने पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) का पदभार ग्रहण किया.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जनकल्याण शिविरों से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ: मंत्री श्री काश्यप.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कमला एकादशी पर गीता मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण संकीर्तन, श्रद्धालु भक्ति रस में हुए सराबोर.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री महेश कुमार गुप्ता ने पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) का पदभार ग्रहण किया.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व नेत्रदान दिवस पर नेत्रम संस्था ने किया कॉर्निया संरक्षणकर्ताओं का सम्मान.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जनकल्याण शिविरों से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ: मंत्री श्री काश्यप.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कमला एकादशी पर गीता मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण संकीर्तन, श्रद्धालु भक्ति रस में हुए सराबोर.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री महेश कुमार गुप्ता ने पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) का पदभार ग्रहण किया.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व नेत्रदान दिवस पर नेत्रम संस्था ने किया कॉर्निया संरक्षणकर्ताओं का सम्मान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का मान बढा- कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप.
ip is from remote address-216.73.216.28