Skip to main content

जनकल्याण शिविरों से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ: मंत्री श्री काश्यप,कमला एकादशी पर गीता मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण संकीर्तन, श्रद्धालु भक्ति रस में हुए सराबोर,श्री महेश कुमार गुप्ता ने पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) का पदभार ग्रहण किया,विश्व नेत्रदान दिवस पर नेत्रम संस्था ने किया कॉर्निया संरक्षणकर्ताओं का सम्मान,पंचम विशाल रक्तदान शिविर,वडोदरा मंडल में ब्‍लॉक के कारण कुछ ट्रेने प्रभावित,पुरुषोत्तम मास में देहदान: शिक्षक परिवार का प्रेरणादायी निर्णय,श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज रतलाम का दो दिवसीय आयोजन,संगीतमय वटवृक्ष की शाख गुलाब चक्कर प्रथम वर्षगांठ,मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का मान बढा- कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

श्री महेश कुमार गुप्ता ने पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) का पदभार ग्रहण किया

श्री महेश कुमार गुप्ता ने पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) का पदभार ग्रहण किया
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

श्री महेश कुमार गुप्ता वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) रतलाम मंडल, पश्चिम रेलवे भारतीय रेल विद्युत अभियंता सेवा (IRSEE) के 2014 बैच के अधिकारी श्री महेश कुमार गुप्ता ने पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) का पदभार ग्रहण कर लिया है। श्री गुप्ता एक अनुभवी एवं दक्ष रेलवे अधिकारी हैं, जिन्हें विद्युत कर्षण वितरण विद्युत अनुरक्षण, परिचालन प्रबंधन तथा प्रशासनिक कार्यों का व्यापक अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हरकोर्ट बटलर प्राविधिक संस्थान (HBTI), कानपुर से बी.टेक. की उपाधि प्राप्त की है। भारतीय रेल विद्युत अभियंता सेवा में चयन के पश्चात उन्होंने भारतीय रेलवे विद्युत अभियांत्रिकी संस्थान (IRIEEN), नासिक में प्रशिक्षण प्राप्त किया। अपने सेवाकाल के दौरान श्री गुप्ता ने भारतीय रेल के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए उत्कृष्ट कार्य निष्पादन का परिचय दिया है। उनकी प्रथम नियुक्ति उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में सहायक विद्युत अभियंता के रूप में हुई, जहां उन्होंने विद्युत परिसंपत्तियों के अनुरक्षण एवं परिचालन से संबंधित महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। इसके पश्चात उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने ओएचई अनुरक्षण, विद्युत कर्षण प्रणाली की विश्वसनीयता तथा ऊर्जा दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बाद में श्री गुप्ता ने पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टीआरओ) के रूप में कार्य करते हुए विद्युत परिचालन एवं अनुरक्षण संबंधी विभिन्न कार्यों का सफल नेतृत्व किया। अपने अनुभव, तकनीकी ज्ञान एवं प्रभावी कार्यशैली के माध्यम से उन्होंने विभागीय कार्यों के निष्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब श्री महेश कुमार गुप्ता ने पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) के रूप में अपना वर्तमान दायित्व संभाला है। इस पद पर वे विद्युत कर्षण वितरण प्रणाली, ओवरहेड उपकरण अनुरक्षण, ऊर्जा प्रबंधन, विद्युत सुरक्षा तथा विभागीय कार्यों के समन्वय से संबंधित महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। श्री गुप्ता अपनी तकनीकी दक्षता, कार्यकुशलता एवं परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। उनके अनुभव एवं नेतृत्व से रतलाम मंडल के कर्षण एवं वितरण विभाग को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलने की अपेक्षा है।

और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जनकल्याण शिविरों से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ: मंत्री श्री काश्यप.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कमला एकादशी पर गीता मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण संकीर्तन, श्रद्धालु भक्ति रस में हुए सराबोर.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री महेश कुमार गुप्ता ने पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) का पदभार ग्रहण किया.

विश्व नेत्रदान दिवस पर नेत्रम संस्था ने किया कॉर्निया संरक्षणकर्ताओं का सम्मान.

ख़बरें अभी अभी

मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का मान बढा- कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप.
ip is from remote address-216.73.216.28