Skip to main content

जनकल्याण शिविरों से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ: मंत्री श्री काश्यप,कमला एकादशी पर गीता मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण संकीर्तन, श्रद्धालु भक्ति रस में हुए सराबोर,श्री महेश कुमार गुप्ता ने पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) का पदभार ग्रहण किया,विश्व नेत्रदान दिवस पर नेत्रम संस्था ने किया कॉर्निया संरक्षणकर्ताओं का सम्मान,पंचम विशाल रक्तदान शिविर,वडोदरा मंडल में ब्‍लॉक के कारण कुछ ट्रेने प्रभावित,पुरुषोत्तम मास में देहदान: शिक्षक परिवार का प्रेरणादायी निर्णय,श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज रतलाम का दो दिवसीय आयोजन,संगीतमय वटवृक्ष की शाख गुलाब चक्कर प्रथम वर्षगांठ,मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का मान बढा- कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

जनकल्याण शिविरों से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ: मंत्री श्री काश्यप

जनकल्याण शिविरों से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ: मंत्री श्री काश्यप
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

/ नगरपालिका परिसर रतलाम में 12 से 18 जून तक आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने अपने उद्बोधन मे प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश में हुए विकास कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने 12 वर्ष के कार्यकाल की पूर्णता पर जनसेवा और जनकल्याण के कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया है। पिछले 12 वर्षों में देश में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के विकास के लिए निरंतर चरणबद्ध तरीके से काम किये जा रहे है। फलस्वरूप लगभग 25 करोड़ परिवार गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक सीधे उनके घर पहुंचकर उपलब्ध कराया जाए। इसी उद्देश्य से शासन-प्रशासन लगातार प्रयासरत है जिससे हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। कई बार कुछ लोग पात्रता की श्रेणी में नहीं आते, फिर भी उनकी अपेक्षाएं और समस्याएं होती हैं। ऐसे नागरिक अपनी समस्याओं को लिखित रूप में संबंधित विभागीय अधिकारी को प्रस्तुत करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है तथा समय-समय पर नियमों और कानूनों में आवश्यक बदलाव कर रही है ताकि जरूरतमंद लोगों को अधिक से अधिक विकास के अवसर मिल सकें। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के काउंटरों पर जाकर अपनी समस्याएं और आवश्यकताएं दर्ज कराएं। अधिकांश मामलों का निराकरण तत्काल किया जाएगा तथा शेष प्रकरणों की व्यक्तिगत स्तर पर मॉनिटरिंग कर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास केवल सड़कों, पुलों और बड़े निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि आम नागरिक के जीवन में सुख-सुविधाएं, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना भी विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी सोच के साथ केंद्र और राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही हैं। आयुष्मान भारत योजना दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना है, जिसके माध्यम से 60 करोड़ से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिल रहा है। इसी प्रकार अनेक योजनाएं समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए संबल और सहारा बन रही हैं। उन्होंने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सहभागी बनने का आह्वान किया। शिविर में जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रतलाम नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित जनकल्याण शिविरों के माध्यम से योजनाओं से वंचित पात्र नागरिकों को चिन्हित कर लाभान्वित किया जाएगा। महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा नामांतरण, संपत्ति हस्तांतरण, नल-सीवर कनेक्शन, ट्रेड लाइसेंस, फायर एनओसी, भवन अनुज्ञा, प्रधानमंत्री स्वनिधि एवं हर घर सूर्य योजना सहित विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। श्रम विभाग द्वारा भी श्रमिक पंजीयन, दुर्घटना सहायता एवं अनुग्रह सहायता योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा नागरिकों को जन्म से मृत्यु तक अनेक सेवाएं प्रदान कर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सतत कार्य किया जा रहा है। शिविर में शासन की योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया। शिविर में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रतलाम के 9 हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), पासबुक वितरित की गई। तहसील रतलाम ग्रामीण के 23 हितग्राहियों को खसरा नकल एवं नक्शे प्रदान किए गए। तहसील रतलाम शहर द्वारा कुल 9 हितग्राहियों को जमीन संबंधी दस्तावेज वितरित की किये गये। पीएचई विभाग द्वारा 6 ग्राम पंचायतों में फिल्ड टेस्ट कीट नलचालकों को प्रदान की गई। नगर निगम रतलाम के प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 (शहरी) अंतर्गत 3 हितग्राहियों को आवास आवंटन पत्र वितरित किए गए। सामाजिक न्याय विभाग के 5 हितग्राहियों को व्हीलचेयर एवं ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के आजीविका मिशन अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ऋण राशि एवं अनुज्ञा पत्र वितरित किये गयें। शिविर में 70 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजनों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गयें। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा हितग्राहियों को केसीसी कार्ड वितरित किये गए। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अंतर्गत जिले के पात्र कुल 15 हितग्राहियों को अनुदान राशि प्रदान की गई। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत जिले के 9 पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में 10 वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। अतिथियों द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनिषा शर्मा, अध्यक्ष रतलाम विकास प्राधिकरण श्री मनोहर पोरवाल, कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, आयुक्त नगर निगम श्री अनिल भाना, एसडीएम रतलाम शहर आर्ची हरित, एसडीएम रतलाम ग्रामीण श्री विवेक सोनकर, जनपद सीईओ श्री वास्कले, सहित विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। शिविर का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शिविर में अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं पुष्पहार से स्वागत किया गया। शब्दों से स्वागत आयुक्त नगर निगम श्री अनिल भाना ने किया। संचालन श्री आशीष दशोत्तर ने किया । अंत मे एसडीएम रतलाम ग्रामीण श्री विवेक सोनकर ने उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जनकल्याण शिविरों से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ: मंत्री श्री काश्यप.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कमला एकादशी पर गीता मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण संकीर्तन, श्रद्धालु भक्ति रस में हुए सराबोर.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री महेश कुमार गुप्ता ने पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) का पदभार ग्रहण किया.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जनकल्याण शिविरों से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ: मंत्री श्री काश्यप.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कमला एकादशी पर गीता मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण संकीर्तन, श्रद्धालु भक्ति रस में हुए सराबोर.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री महेश कुमार गुप्ता ने पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) का पदभार ग्रहण किया.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व नेत्रदान दिवस पर नेत्रम संस्था ने किया कॉर्निया संरक्षणकर्ताओं का सम्मान.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जनकल्याण शिविरों से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ: मंत्री श्री काश्यप.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कमला एकादशी पर गीता मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण संकीर्तन, श्रद्धालु भक्ति रस में हुए सराबोर.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री महेश कुमार गुप्ता ने पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) का पदभार ग्रहण किया.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व नेत्रदान दिवस पर नेत्रम संस्था ने किया कॉर्निया संरक्षणकर्ताओं का सम्मान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का मान बढा- कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप.
ip is from remote address-216.73.216.28