Skip to main content

जिला भाजपा द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन,शिक्षक सांस्कृतिक मंच द्वारा कवि प्रदीप की स्मृति में आयोजन,रतलाम अकाउंटेंट एसोसिएशन द्वारा बजट विश्लेषण 2026 पर विस्तृत सेमिनार आयोजित,नगर व नागरिक हित के प्रस्तावों को दी महापौर परिषद ने स्वीकृति महापौर पषिद की बैठक संपन्न,रेल के साथ खेल नहीं” एवं “मेरा टिकट मेरी शान” अभियान के तहत रतलाम स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक आयोजित,गति एवं संरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु रेटिया यार्ड में किया गया महत्वपूर्ण ट्रैक सुधार कार्य,अरिहंत महाविद्यालय, रतलाम में तीन दिवसीय कुरुक्षेत्र खेल महोत्सव का भव्य एवं सफल आयोजन,कलेक्टर ने माही समूह जल प्रदाय योजना का निरीक्षण किया,सुनें सुनाएं की पहल साहित्य उत्सव का रूप ले – कलेक्टर मिशा सिंह,वर्ष 2026 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

रेल के साथ खेल नहीं” एवं “मेरा टिकट मेरी शान” अभियान के तहत रतलाम स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक आयोजित

रेल के साथ खेल नहीं” एवं “मेरा टिकट मेरी शान” अभियान के तहत रतलाम स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक आयोजित
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा टिकट लेकर यात्रा करने
के लिए यात्रियों में जागरूकता बढ़ाने तथा ट्रेनों पर पत्थरबाजी एवं अन्य
अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से मंडल स्तर पर “रेल के साथ
खेल नहीं” एवं “मेरा टिकट मेरी शान” अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान
के अंतर्गत दिनांक 06 फरवरी 2026 को रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म
संख्या 04 पर यात्रियों, बच्चों एवं आम नागरिकों को जागरूक करने हेतु
नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

रेलवे सुरक्षा बल रतलाम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 250 से 300
बच्चे, शिक्षक एवं यात्री उपस्थित रहे। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से
रेलगाड़ियों पर पत्थरबाजी न करने, अनाधिकृत रूप से रेलवे ट्रैक पार न
करने, रेलवे लाइन पर पत्थर न रखने, वीडियो/रील न बनाने, टिकट लेकर यात्रा
करने तथा रेलवन ऐप के उपयोग के संबंध में जागरूक किया गया।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी गई कि
रेलगाड़ियों पर पत्थरबाजी करना, अनाधिकृत ट्रैक पार करना, रेलवे लाइन पर
पत्थर रखना, वीडियो/रील बनाना तथा बिना टिकट यात्रा करना रेल अधिनियम की
विभिन्न धाराओं के अंतर्गत दंडनीय अपराध हैं, जिनमें जुर्माना एवं
कारावास का प्रावधान है।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को यह संदेश भी दिया गया कि टिकट लेकर
यात्रा करना न केवल एक वैध दस्तावेज है, बल्कि यह रेल एवं देश के विकास
में नागरिकों का एक महत्वपूर्ण योगदान भी है।

इसके साथ ही लोगों को यह भी बताया गया कि रेलवे एक राष्ट्रीय संपत्ति है
और इसकी सुरक्षा करना तथा नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का
कर्तव्य है।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य
प्रबंधक श्रीमती हीना केवलरामानी, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री
रामराज मीना सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, यात्री एवं बच्चे उपस्थित रहे।

और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम अकाउंटेंट एसोसिएशन द्वारा बजट विश्लेषण 2026 पर विस्तृत सेमिनार आयोजित.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नगर व नागरिक हित के प्रस्तावों को दी महापौर परिषद ने स्वीकृति महापौर पषिद की बैठक संपन्न.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रेल के साथ खेल नहीं” एवं “मेरा टिकट मेरी शान” अभियान के तहत रतलाम स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक आयोजित.

ख़बरें अभी अभी

गति एवं संरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु रेटिया यार्ड में किया गया महत्वपूर्ण ट्रैक सुधार कार्य.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
अरिहंत महाविद्यालय, रतलाम में तीन दिवसीय “कुरुक्षेत्र” खेल महोत्सव का भव्य एवं सफल आयोजन.