Skip to main content

समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का शुभारंभ,श्री रामाश्रय पाण्‍डेय ने पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक का कार्यभार ग्रहण किया,निगम का बजट (आय-व्यय पत्रक) पारित,पीएनजी गैस कनेक्शन देने के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित,रतलाम के जयदीप राठौड़ ने राज्यस्तरीय क्रिकेट में जड़ा दोहरा शतक,कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,इंदौर कोचिंग डिपो की मेकेनाइज्ड लॉन्ड्री से ट्रेनों में गुणवत्तापूर्ण लिनेन की आपूर्ति सुनिश्चित,विश्व शांति और बंधुत्व के लिए हजारों लोगों ने एक साथ किया नवकार महामंत्र का जाप,आईटीआई रतलाम में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 10 अप्रैल को,पोरबंदर-आसनसोल एवं पुणे-हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक विशेष ट्रेनों का संचालन

ताज़ा खबरें/अन्य

बेहतर समन्‍वय, कुशल प्रबंधन एवं लगातार निगरानी के कारण सीहोर रेलवे स्‍टेशन पर सफलतापूर्वक भीड़ नियंत्रण संपन्‍न

बेहतर समन्‍वय, कुशल प्रबंधन एवं लगातार निगरानी के कारण सीहोर रेलवे स्‍टेशन पर सफलतापूर्वक भीड़ नियंत्रण संपन्‍न
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

उपलब्‍ध संसाधनों के माध्‍यम से अतिरिक्‍त भीड़ को नियंत्रित कर
सफलतापूर्वक किसी कार्य को संपन्‍न करना प्रशासन की कुशल प्रबंधन का एक
अनुकरणीय उदाहरण होता है, उन्‍हीं में से एक है सीहोर रेलवे स्‍टेशन पर
भीड़ का उचित प्रबंधन।

सीहोर के कुबेरेश्‍वर धाम में 25 फरवरी, 2025 से 03 मार्च, 2025 तक
आयोजित रूद्राक्ष महोत्‍सव के तहत पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के सीहोर
रेलवे स्‍टेशन पर काफी बड़ी संख्‍या में यात्रियों का आवागमन हुआ। इस
दौरान लगभग 1 लाख से अधिक यात्रियों ने रेल सुविधा का उपयोग किया जिसमें
से 50 हजार से अधिक यात्री तो 3 मार्च, 2025 को ही उपयोग किये।

रतलाम मंडल द्वारा अधिक संख्‍या में यात्रियो के आगमन को देखते हुए पूर्व
में ही इसकी विस्‍तृत योजना बनाकर सीहोर से उज्‍जैन के मध्‍य दो जोड़ी
मेला स्‍पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया, मेला अवधि के दौरान सीहोर
रेलवे स्‍टेशन से गुजरने वाली 11 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव दिया गया। इसके
साथ ही 3 मार्च को अतिरिक्‍त भीड़ को देखते हुए एक फेरा वन वे तथा एक
फेरा दोनों दिशाओं में सीहोर से उज्‍जैन के मध्‍य स्‍पेशल ट्रेन चलाई गई।

मेला अवधि के दौरान सीहोर रेलवे स्‍टेशन पर अतिरिक्‍त भीड़ को टिकट
उपलब्‍ध कराने के लिए कुल 65 शिफ्ट में 24 अनारक्षित टिकट काउंटर का
संचालन किया गया। अतिरिक्‍त टिकट काउंटर का संचालन के साथ ही टिकट चेकिंग
हेतु 20 से अधिक अतिरिक्‍त वाणिज्‍य विभाग के कर्मचारी लगाये गये।

यात्रियों की आवागमन के लिए प्रवेश एवं निकास की अलग-अलग व्‍यवस्‍था की
गई तथा इसके लिए अलग बैरिकेडिंग भी की गई थी। किसी भी असामान्‍य
परिस्थिति को देखते हुए सीहोर रेलवे स्‍टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया
में अस्‍थाई होल्डिंग एरिया भी बनाया गया था। स्‍टेशन पर लगातार
उद्घोषणा, कोच डिस्‍प्‍ले बोर्ड की प्रोपर कार्यशीलता, लाइटिंग की उचित
व्‍यवस्‍था ने अतिरिक्‍त यात्रियों को हैंडल करने में काफी सुगमता हुई।
यात्रियो को पीने के पानी एवं शौचालय की सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए
अस्‍थाई शौचालय एवं पीने के पानी की उचित व्‍यवस्‍था की गई थी।

रेलवे स्‍टेशन प्‍लेटफार्म एवं एवं स्‍टेशन परिसर में क्षमता से अधिक
यात्रियों के आने पर उनके लिए सुरक्षा काफी आवश्‍यक हो जाता है। रतलाम
मंडल द्वारा इसका भी पूरा ध्‍यान रखा गया तथा इसके लिए सीहोर रेलवे
स्‍टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल एवं जीआरपी के अतिरिक्‍त जवानों की तैनाती
की गई। रेलवे सुरक्षा बल एवं जीआरपी के जवानों द्वारा ट्रेनों के आगमन
एवं प्रस्‍थान के समय विशेष सतर्कता बरती गई जिसके कारण अतिरिक्‍त भीड़
होने के बावजूद किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

सीहोर स्‍टेशन पर व्‍यवस्‍था की मॉनिटरिंग के लिए सीसीटीवी लगाये गये थे
तथा मंडल कार्यालय रतलाम में मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्‍वनी कुमार के साथ
ही मंडल के अन्‍य संबंधित अधिकारी वीडियो लिंक के माध्‍यम से मंडल
कार्यालय से मॉनिटरिंग कर रहे थे तथा आवश्‍यकता पड़ने पर निर्देश जारी
किये जा रहे थे।

रतलाम मंडल के वाणिज्‍य विभाग, परिचालन, बिजली, रेलवे सुरक्षा बल, सिगनल
एवं टेलिकॉम, चिकित्‍सा सहित अन्‍य विभागों के बेहतर समन्‍वय एवं कुशल
प्रबंधन के कारण ही सीहोर स्‍टेशन पर बड़ी भीड़ को सुगमतापूर्वक समायोजित
किया जा सका।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/अन्य " केटेगरी में

ताज़ा खबरें/अन्य
न्यूज़ डेस्क  | 
01091/01092 खंडवा-सनावद स्‍पेशल चलेगी नियमित गाड़ी संख्‍या 61139/61140 से खंडवा-सनावद के मध्‍य एक नई मेमू ट्रेन सेवा की शुरूआत.
ताज़ा खबरें/अन्य
न्यूज़ डेस्क  | 
माननीय अध्यक्ष लोकसभा ओम बिरला जी द्वारा 13 अप्रैल को डॉ. अम्बेडकर नगर - कोटा - नई दिल्ली एक्सप्रेस का डॉ. अम्बेडकर नगर एवं कोटा रेलवे स्टेशनों से हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया जाएगा.
ताज़ा खबरें/अन्य
न्यूज़ डेस्क  | 
ट्रेन संख्‍या 12903 मुम्बई सेंट्रल – अमृतसर गोल्डन टेम्पल एक्सप्रेस के वडोदरा स्टेशन पर समय में परिवर्तन.
ताज़ा खबरें/अन्य
न्यूज़ डेस्क  | 
बेहतर समन्‍वय, कुशल प्रबंधन एवं लगातार निगरानी के कारण सीहोर रेलवे स्‍टेशन पर सफलतापूर्वक भीड़ नियंत्रण संपन्‍न.
ताज़ा खबरें/अन्य
न्यूज़ डेस्क  | 
सीहोर में ऑन ड्यूटी रेलवे कर्मचारियों की तत्परता के कारण एक बुजुर्ग दम्पति को बिछड़ने से बचाया.
ताज़ा खबरें/अन्य
न्यूज़ डेस्क  | 
दलौदा- कचनार रोड के मध्‍य अंडर ब्रिज संख्‍या 387 ए से अस्‍थाई रूप से आवागमन बंद.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
उपार्जन केंद्रों पर विधिवत पूजन कर तुलाई कार्य प्रारंभ, अन्नदाताओं का पुष्पहार पहनाकर किया सम्मान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री रामाश्रय पाण्‍डेय ने पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक का कार्यभार ग्रहण किया.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्रतिदिन 12 हजार बेडशीट, 6-6 हजार पिलो कवर व फेस टॉवेल की धुलाई.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पोरबंदर-आसनसोल एवं पुणे-हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक विशेष ट्रेनों का संचालन.
ip is from remote address-216.73.216.82