ट्रेन संख्या 12903 मुम्बई सेंट्रल – अमृतसर गोल्डन टेम्पल एक्सप्रेस के वडोदरा स्टेशन पर समय में परिवर्तन
सवांददाता
रतलाम, 10 अप्रैल। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेन
संख्या 12903 मुम्बई सेंट्रल – अमृतसर गोल्डन टेम्पल एक्सप्रेस के वडोदरा
स्टेशन पर आगमन एवं प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है। यह संशोधित
समय मुम्बई सेंट्रल से दिनांक 20.04.2025 को चलने वाली ट्रेन से लागू
होगा।
इस ट्रेन का वडोदरा स्टेशन पर वर्तमान आगमन समय 23:39 बजे तथा प्रस्थान
समय 23:49 बजे है, जिसे संशोधित कर आगमन समय 23:34 बजे एवं प्रस्थान समय
23:44 बजे किया गया है। इसके अतिरिक्त इस ट्रेन के परिचालन में अन्य
कोई बदलाव नहीं किया गया है।
ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान सहित अन्य अद्यतन जानकारी के लिए यात्रीगण
www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
***
खेमराज मीना
जनसंपर्क अधिकारी-रतलाम मंडल




























