जनसुनवाई में 98 आवेदनों पर हुई सुनवाई
सवांददाता
कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कुल 98 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने कलेक्टर कक्ष में लंबे समय से लंबित आवेदनों की सुनवाई की, वहीं एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने सभाकक्ष में आवेदकों से आवेदन प्राप्त कर उनकी समस्याएँ सुनीं।
निराकरण योग्य आवेदनों का समाधान मौके पर ही विभागीय अधिकारियों द्वारा किया गया, जबकि शेष आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग प्रमुखों को समयसीमा में कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई में विभिन्न मामलों पर कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए, जिनमें प्रमुख रूप से:
कंचन बाई (रोला, जावरा): पंचायत द्वारा दिए गए आवासीय पट्टे पर अवैध कब्जे के मामले में तहसीलदार जावरा को निर्देश।
गुड्डी (डोसीगांव): पति की मृत्यु के बाद मल्टी की शेष राशि माफ करने संबंधी आवेदन पर संबंधित अधिकारी को निर्देश।गुड्डी (डोसीगांव): पति की मृत्यु के बाद मल्टी की शेष राशि माफ करने संबंधी आवेदन पर संबंधित अधिकारी को निर्देश।
मोहन (बडावदा): बारिश से गिर गए नव निर्मित कुएं के नुकसान के मुआवजे हेतु एसडीएम जावरा को निर्देश।
अशोकदास (कल्याण नगर, रतलाम): कैंसर पीड़ित पत्नी के इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए नगर निगम रतलाम को निर्देश।
आईशा कुरैशी (लोहा बिल्डिंग, रतलाम): किराएदार द्वारा किराया न देने और मकान खाली न करने के मामले में एसडीएम रतलाम शहर को निर्देश।



































