Skip to main content

सेवा और सुरक्षा का संगम: रतलाम में रेडक्रॉस का सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम,रतलाम में वरिष्ठ व्याख्याता नूतन मजावदिया सम्मानित, विद्यालय को दिलाया 100% परिणाम,केन्द्रीय बजट 2026-27 में मध्य प्रदेश को 15,188 करोड़ रूपये का रेल बजट आवंटन,रतलाम मंडल के 07 रेलकर्मी विशिष्‍ट रेल सेवा पुरस्‍कार से सम्मानित,अखिल भारतीय मांग दिवस पर रतलाम में रेल कर्मचारियों का प्रदर्शन,श्री अखंड ज्ञान आश्रम ट्रस्ट द्वारा अनंत श्री विभूषित आचार्य महामंडलेश्वर चित्रकूट पीठाधीश्वर डॉ स्वामी दिव्यानंद महाराज के सानिध्य में श्री स्वामी स्वरूपानंद महाराज के तृतीय निर्वाण दिवस के अवसर पर आ,विशनित संस्थान द्वारा प्रकृति योग संगीत त्रिवेणी संगम का दिव्य आयोजन,पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा आयोजित रतलाम मंडल पर रेल रन के माध्यम से दिया फिटनेस और पर्यावरण जागरूकता का संदेश,अनुवांशिक रोगों की रोकथाम में परिवार का सहयोग अनिवार्य – गोविंद काकानी,केंद्रीय बजट प्रधानमंत्री मोदी जी के वर्ष 2047 के विकसित भारत की परिकल्पना को पूर्ण करने वाला - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला

रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब

मंत्री चैतन्य काश्यप ने सौंपा प्रमाण पत्र, कलेक्टर मीशासिंह एवं एसपी अमितकुमार भी रहे उपस्थित
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

रतलाम। रतलाम प्रेस क्लब ने नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। अपने सदस्यों के लिए किए जा रहे कार्यों और गुणवत्ता का मानक स्थापित करने के साथ रतलाम प्रेस क्लब पूरे म.प्र, छत्तिसगढ़ और आसपास के राज्यों में भी पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब बन गया है।
आईएसओ प्रमाणीकरण मिलने पर आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप ने प्रेस क्लब भवन में रिबन काटकर औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर मीशा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंत्री चैतन्य काश्यप, कलेक्टर मीशा सिंह और एसपी अमित कुमार ने संयुक्त रूप से रतलाम प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को आईएसओ प्रमाण पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान ढ़ोल की थाप और संगीत पर सदस्य जमकर थिरके और नृत्य भी किया।

विश्वसनीयता का प्रतीक आइएसओ प्रमाणपत्र
इस अवसर पर मंत्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि आईएसओ प्रमाणीकरण गुणवत्ता, अनुशासन और विश्वसनीयता का प्रतीक है। इससे रतलाम प्रेस क्लब की जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ जाती हैं। अब प्रेस क्लब को और अधिक सक्रियता से पत्रकारिता की गुणवत्ता बढ़ाने तथा समाज के प्रति अपनी भूमिका को और सशक्त करने की दिशा में कार्य करना होगा। इसके पहले कार्यक्रम में स्वागत भाषण में रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी ने बताया कि आईएसओ प्रमाणीकरण मिलने के साथ ही रतलाम प्रेस क्लब मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ क्षेत्र का पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब बन गया है। इससे प्रेस क्लब की कार्यप्रणाली को अंतरराष्ट्रीय मानकों की मान्यता प्राप्त हुई है और पत्रकारों के हित में नई जिम्मेदारियां भी जुड़ी हैं। अतिथियों का स्वागत क्लब सचिव यश शर्मा, उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, सौरभ कोठारी, दिलजीतसिंह मान , कोषाध्यक्ष नीरज शुक्ला ने किया। कार्यक्रम का संचालन अदिति मिश्रा ने किया।

रतलाम प्रेस क्लब ने रचा इतिहास
आईएसओ प्रमाणीकरण के साथ ही रतलाम प्रेस क्लब ने पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि केवल एक प्रमाण पत्र नहीं, बल्कि वर्षों से की जा रही अनुशासित, जिम्मेदार और मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता की मान्यता है। रतलाम प्रेस क्लब मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ क्षेत्र का पहला ऐसा प्रेस क्लब बन गया है, जिसे आईएसओ जैसे अंतरराष्ट्रीय मानकों का प्रमाणन प्राप्त हुआ है। यह पूरे संभाग के पत्रकार संगठनों के लिए प्रेरणास्रोत के रूप में देखा जा रहा है।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर रतलाम प्रेस क्लब कार्यकारिणी के सह सचिव हेमंत भट्ट, वरिष्ठ सदस्य दिनेश दवे, चंद्रशेखर सोलंकी, किशोर जोशी, निलेश बाफना, विनोद वाधवा, शुभ दशोत्तर, मानस व्यास, चेतन्य शर्मा, सिकंदर पटेल, धरम वर्मा, विशेष आमंत्रित सदस्य आरिफ कुरैशी, गोविंद उपाध्याय, अदिति मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष शरद जोशी, दिलीप पाटनी, राजेश मूणत, सुरेंद्र जैन, राजेश जैन, पूर्व सचिव रमेश टांक, अरुण त्रिपाठी सहित वरिष्ठ सदस्य एवं साथी मौजूद रहे।

गीत, शेरो-शायरी के साथ मनाया गणतंत्र दिवस उत्सव
आईएसओ प्रमाणीकरण समारोह के पश्चात प्रेस क्लब के साथियों ने आपसी सौहार्द और उल्लास के वातावरण में गणतंत्र दिवस भी मनाया। इस अवसर पर देशभक्ति गीतों, शेर, गजलों और कविताओं की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा माहौल राष्ट्रप्रेम और उत्साह से सराबोर हो गया। पत्रकार साथियों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इस ऐतिहासिक उपलब्धि को रतलाम की पत्रकारिता के लिए मील का पत्थर बताया।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
मंत्री चैतन्य काश्यप ने सौंपा प्रमाण पत्र, कलेक्टर मीशासिंह एवं एसपी अमितकुमार भी रहे उपस्थित.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
26 जनवरी से समस्त शैक्षणिक संस्थानो में सभी कक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय पर संचालित होगी.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
महापौर प्रहलाद पटेल ने शिव-शक्ति हनुमत महायज्ञ में प्राप्त किया गुरूजनों का आशीर्वाद.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जावरा -भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जावरा तथा जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक समिति रतलाम द्वारा संचालित दवाई संग्रहण बैंक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जिले में आंगनवाड़ी केंद्रों में कुपोषित बच्चों की पहचान का अभियान जारी.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
प्रशासन गांव की ओर अभियान में प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे गांव में स्कूल , आंगनबाड़ी एवं निर्माण कार्यो का किया निरीक्षण.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रितेश गादिया ने किया जावरा कार्यालय का निरीक्षण.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा पुलिस थाने पर सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में वरिष्ठ व्याख्याता नूतन मजावदिया सम्मानित, विद्यालय को दिलाया 100% परिणाम.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री अखंड ज्ञान आश्रम ट्रस्ट द्वारा अनंत श्री विभूषित आचार्य महामंडलेश्वर चित्रकूट पीठाधीश्वर डॉ स्वामी दिव्यानंद महाराज के सानिध्य में श्री स्वामी स्वरूपानंद महाराज के तृतीय निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा आयोजित रतलाम मंडल पर 'रेल रन' के माध्यम से दिया फिटनेस और पर्यावरण जागरूकता का संदेश.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
केंद्रीय बजट प्रधानमंत्री मोदी जी के वर्ष 2047 के विकसित भारत की परिकल्पना को पूर्ण करने वाला - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप.