यात्रीगण कृपया ध्यान देवे
सवांददाता
होली पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त यात्रा मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए, रतलाम मंडल से होकर चलने वाली तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों के फेरों को पुनः विस्तारित किया गया है।
पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विवरण इस प्रकार है:
बान्द्रा टर्मिनस – भिवानी सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल
ट्रेन संख्या 09005: अंतिम फेरा 25 फरवरी 2026 से बढ़ाकर 25 मार्च 2026 तक, प्रत्येक बुधवार को बान्द्रा टर्मिनस से चलेगी।
ट्रेन संख्या 09006: अंतिम फेरा 27 फरवरी 2026 से बढ़ाकर 27 मार्च 2026 तक, प्रत्येक शुक्रवार को भिवानी से चलेगी।मुंबई सेंट्रल – भिवानी स्पेशल
ट्रेन संख्या 09001: अंतिम फेरा 27 फरवरी 2026 से बढ़ाकर 27 मार्च 2026 तक, प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को मुंबई सेंट्रल से चलेगी।
ट्रेन संख्या 09002: अंतिम फेरा 28 फरवरी 2026 से बढ़ाकर 28 मार्च 2026 तक, प्रत्येक बुधवार और शनिवार को भिवानी से चलेगी।
गांधीधाम – भागलपुर स्पेशल
ट्रेन संख्या 09451: अंतिम फेरा 27 फरवरी 2026 से बढ़ाकर 27 मार्च 2026 तक, प्रत्येक शुक्रवार को गांधीधाम से चलेगी।
ट्रेन संख्या 09452: अंतिम फेरा 02 मार्च 2026 से बढ़ाकर 30 मार्च 2026 तक, प्रत्येक सोमवार को भागलपुर से चलेगी।यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान समय, ठहराव और संरचना संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in (enquiry.indianrail.gov.in in Bing) पर देखें।





















