Skip to main content

समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश,सीहोर रेलवे स्टेशन पर कुछ ट्रेनों का अस्थायी ठहराव एवं स्पेशल ट्रेनों के समय में आंशिक परिवर्तन,इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना में तेज़ी,यात्रीगण कृपया ध्यान देवे,अजमेर - बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस समय में आंशिक बदलाव,रतलाम नवकार सेवा संस्थान सिटी-2 द्वारा खाचरोद रोड पर विविध सेवा गतिविधियाँ संपन्न,थैलेसीमिया जागरूकता अभियान में सक्रिय रक्तदाता सुमित मोड बने रतलाम जिला अध्यक्ष,रतलाम जिला अस्पताल में “मिशन कोमल स्पर्श” का प्रशिक्षण संपन्न,रतलाम ट्रॉफी 2026 विजेता रही जवाहर,उप विजेता रही अंबर,धर्म संस्कृति और पर्व का जीवन में विशेष महत्व - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना में तेज़ी

इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना में तेज़ी
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में नई रेल लाइन, आमान परिवर्तन, दोहरीकरण, रोड ओवर ब्रिज, रोड अंडर ब्रिज तथा अन्य अधोसंरचनात्मक कार्य तीव्र गति से जारी हैं। इसी क्रम में लगभग 204 किलोमीटर लंबी इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

परियोजना की वर्तमान स्थिति
दाहोद से कटवाड़ा तथा इंदौर से टीही तक रेल लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।

टीही–धार और कटवाड़ा–झाबुआ खंडों में कार्य प्रगति पर है, साथ ही धार–झाबुआ खंड पर भी निर्माण जारी है।

पिथमपुर के पास लगभग 3 किमी लंबी सुरंग का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें फिनिशिंग, ट्रैक बिछाने और अन्य तकनीकी कार्य सम्मिलित हैं।टीही–धार एवं कटवाड़ा–झाबुआ खंडों में ट्रैक लिंकिंग, ओएचई, स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म निर्माण और सिग्नलिंग कार्य प्रक्रियाधीन हैं।

समय की बचत हेतु विशेष पहल
टनल निर्माण कार्य के चलते कार्य में तेजी लाने के लिए टीटीएम (ट्रैक टेंपिंग मशीन) को सड़क मार्ग से पिथमपुर–धार खंड में लाकर 16 फरवरी 2026 को क्रेन की सहायता से रेलवे लाइन पर उतारा गया। नई डाली गई रेल लाइन पर शीघ्र ही पैकिंग कार्य प्रारंभ होगा। इससे टनल कार्य पूर्ण होने तक पिथमपुर–धार खंड पर ट्रैक सुदृढ़ीकरण समानांतर रूप से पूरा किया जा सकेगा।
टीटीएम मशीन द्वारा पैकिंग से पटरियों की समतलता, स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित होगी, जिससे सुरक्षित एवं सुगम रेल संचालन संभव होगा।क्षेत्रीय विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन मध्यप्रदेश के धार और झाबुआ जिलों से होकर गुजरेगी, जहाँ वर्तमान में रेल संपर्क उपलब्ध नहीं है। यह परियोजना क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास की जीवनरेखा सिद्ध होगी।
साथ ही इंदौर से मुंबई एवं दक्षिण भारत की ओर एक नया और अपेक्षाकृत छोटा रेल मार्ग उपलब्ध होगा, जिससे यात्रियों और माल परिवहन दोनों को लाभ मिलेगा।

भारतीय रेल इस महत्वाकांक्षी परियोजना को चरणबद्ध एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। पश्चिम रेलवे निर्माण विभाग इंदौर–धार खंड को शीघ्र प्रारंभ करने के लक्ष्य के साथ प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सीहोर रेलवे स्टेशन पर कुछ ट्रेनों का अस्थायी ठहराव एवं स्पेशल ट्रेनों के समय में आंशिक परिवर्तन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
होली त्योहार को ध्यान मे रखते हुये तीन जोड़ी ट्रेनों के फेरे विस्‍तारित.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सीहोर रेलवे स्टेशन पर कुछ ट्रेनों का अस्थायी ठहराव एवं स्पेशल ट्रेनों के समय में आंशिक परिवर्तन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
होली त्योहार को ध्यान मे रखते हुये तीन जोड़ी ट्रेनों के फेरे विस्‍तारित.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सीहोर रेलवे स्टेशन पर कुछ ट्रेनों का अस्थायी ठहराव एवं स्पेशल ट्रेनों के समय में आंशिक परिवर्तन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
होली त्योहार को ध्यान मे रखते हुये तीन जोड़ी ट्रेनों के फेरे विस्‍तारित.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम नवकार सेवा संस्थान सिटी-2 द्वारा खाचरोद रोड पर विविध सेवा गतिविधियाँ संपन्न.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
थैलेसीमिया जागरूकता अभियान में सक्रिय रक्तदाता सुमित मोड बने रतलाम जिला अध्यक्ष.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
धर्म संस्कृति और पर्व का जीवन में विशेष महत्व - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप.