Skip to main content

प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जन्म व दीक्षा कल्याणक पर रतलाम में भव्य रथयात्रा निकाली गई।,इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना में तेजी रोड ओवर ब्रिज संख्‍या 202 ए की एक लेन से आवागमन प्रारंभ,रतलाम मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का टिकट चेकिंग लक्ष्य सफलतापूर्वक किया पूर्ण,डॉ. श्वेता विंचुरकर के नेतृत्व में रतलाम समर्पण क्लब को 15 सम्मान,14 मार्च को आयोजित नेशनल लोक अदालत की सफलता हेतु प्रचार-प्रसार वाहन रवाना,रतलाम–उज्जैन भोपाल के लिये नया शॉर्ट रूट की सौगात पर डॉ.मोहन यादव का आभार,स्व. गायत्री शर्मा की स्मृति में जिला चिकित्सालय को सामग्री प्रदान,अनुनाद द्वारा 12 मार्च से ग्यारह दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर,81वीं जयंती पर रतलाम मंडी में गूंजे माधवराव सिंधिया अमर रहे के नारे,अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गुलाब चक्कर में संगीत संध्या का आयोजन

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना में तेजी रोड ओवर ब्रिज संख्‍या 202 ए की एक लेन से आवागमन प्रारंभ

इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना में तेजी रोड ओवर ब्रिज संख्‍या 202 ए की एक लेन से आवागमन प्रारंभ
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल की महत्‍वाकांक्षी इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना पर तेजी से कार्य जारी है। परियोजना के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर रेल ओवर ब्रिज एवं अन्य संरचनात्मक कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किया जा रहा है, ताकि रेलवे ट्रैक लिंकिंग तथा अन्य निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में आगे बढ़ाया जा सके। इसी क्रम में इंदौर से धार के मध्य स्थित रोड ओवर ब्रिज संख्‍या 202 ए की एक लेन का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद इसे सड़क यातायात के लिए खोल दिया गया है।

इससे पूर्व 28 फरवरी को सागौर–गुणावद के मध्य स्थित रोड ओवर ब्रिज संख्‍या 234 ए एवं 221 ए को भी सड़क यातायात के लिए खोल दिया गया था। इन दोनों ब्रिजों के शुरू होने से क्षेत्र में रेलवे ट्रैक लिंकिंग का कार्य काफी सुगम हो गया है और निर्माण कार्यों को गति मिली है। इसी कड़ी में रोड ओवर ब्रिज संख्‍या 202 ए की एक लेन का कार्य पूर्ण होने के बाद 12 मार्च से इस पर वाहनों का आवागमन प्रारंभ कर दिया गया है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह रोड ओवर ब्रिज चार लेन का है। वर्तमान में यातायात की सुविधा के लिए दो लेन को प्राथमिकता के आधार पर चालू किया जा रहा है, जबकि शेष दो लेन का निर्माण कार्य भी तेजी से प्रगति पर है और इसके अप्रैल 2026 के अंत तक पूर्ण होने की संभावना है। चारों लेन तैयार होने के बाद इस रोड ओवर ब्रिज का औपचारिक लोकार्पण किया जाएगा।

ब्रिज को यातायात के लिए खोलने से पूर्व इसका तकनीकी मानकों के अनुरूप लोड टेस्ट किया गया, जिसके सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद ही इसे आम जनता के लिए खोला गया है। इससे सड़क उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

रोड ओवर ब्रिज के शुरू होने से निर्माणाधीन रेलवे लाइन के ऊपर से वाहनों का आवागमन सुनिश्चित होगा, जिससे नीचे रेल पथ पर ट्रैक लिंकिंग, मरम्मत तथा अन्य तकनीकी कार्यों को बिना बाधा के किया जा सकेगा। इससे परियोजना के कार्यों को गति मिलने के साथ ही उन्हें गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समयसीमा में पूरा करने में भी मदद मिलेगी।

इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना पूर्ण होने के बाद मध्य प्रदेश और गुजरात के बीच रेल संपर्क को नई मजबूती मिलेगी, साथ ही क्षेत्र के यात्रियों और व्यापारिक गतिविधियों को भी बड़ा लाभ होगा।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जन्म व दीक्षा कल्याणक पर रतलाम में भव्य रथयात्रा निकाली गई।.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना में तेजी रोड ओवर ब्रिज संख्‍या 202 ए की एक लेन से आवागमन प्रारंभ.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का टिकट चेकिंग लक्ष्य सफलतापूर्वक किया पूर्ण.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जन्म व दीक्षा कल्याणक पर रतलाम में भव्य रथयात्रा निकाली गई।.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना में तेजी रोड ओवर ब्रिज संख्‍या 202 ए की एक लेन से आवागमन प्रारंभ.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का टिकट चेकिंग लक्ष्य सफलतापूर्वक किया पूर्ण.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जन्म व दीक्षा कल्याणक पर रतलाम में भव्य रथयात्रा निकाली गई।.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना में तेजी रोड ओवर ब्रिज संख्‍या 202 ए की एक लेन से आवागमन प्रारंभ.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का टिकट चेकिंग लक्ष्य सफलतापूर्वक किया पूर्ण.
ip is from remote address-216.73.216.167