अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गुलाब चक्कर में संगीत संध्या का आयोजन
सवांददाता
रतलाम। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुलाब चक्कर पर आयोजित संगीत कार्यक्रम में महिलाओं का हार्दिक स्वागत किया गया। इस सांस्कृतिक संध्या में शहर के अनेक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी और महिला दिवस की महत्ता को गीतों और सुरों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।
कार्यक्रम में मनोहर मीणा, इदरीश जावेदी, नित्येंद्र एम. आचार्य, गीता बोरासी, यशवंत केथवास, कल्पना कछावा, रश्मि कछावा, अर्चना जैन और माया वर्मा ने भाग लिया। मंच संचालन आशीष मिश्रा ने किया।संगीत से सराबोर इस शाम में कलाकारों ने गीतों का गुलदस्ता प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिलाओं ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और सभी ने एक-दूसरे को महिला दिवस की शुभकामनाएँ दीं।


















