Skip to main content

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गुलाब चक्कर में संगीत संध्या का आयोजन,नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को, संपत्तिकर एवं जलकर बकायादारों को अधिभार में छूट,शीतला सप्तमी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया,अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वास्थ्य एवं वित्तीय जागरूकता विषयक परिचर्चा,गौशाला से टीना को हो रही 5 लाख से अधिक वार्षिक आय,पश्चिम रेलवे ने BIG FM के साथ मिलकर इंदौर में महिला दिवस पर लाइव रेडियो इंटरैक्शन आयोजित किया,रक्तदान कर रंगों का त्यौहार मनाया,अव्यवस्था के खिलाफ कलम को हथियार बनाएं पत्रकार __शरदजोशी,विश्वकप में भारत की विजय की कामना के लिए किया गया अभिषेक,आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जनजागरूकता एवं जन सुरक्षा कार्यक्रम 2025–26 के अंतर्गत 7 मार्च को विधायक सभागृह, रतलाम में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रतलाम नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र से लगभग 200–200 नागरिकों ने सहभागिता की। यह कार्यक्रम कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती मिशा सिंह के नेतृत्व में संकट मोचन बल सेफ्टी ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट की विशेषज्ञ टीम द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को विभिन्न आपदाओं के दौरान अपनाई जाने वाली जीवनरक्षक तकनीकों एवं प्राथमिक बचाव उपायों की जानकारी देना है ।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को सर्पदंश की स्थिति में त्वरित बचाव एवं प्राथमिक उपचार, सीपीआर (Cardio Pulmonary Resuscitation) तकनीक, तालाब या नदी में डूबने की स्थिति में बचाव एवं राहत की प्रक्रिया, तथा भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही जीवन रक्षा प्रणाली एवं आपदा के समय सतर्कता बरतने के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। विशेषज्ञों द्वारा व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से नागरिकों को यह बताया गया कि आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय किस प्रकार समझदारी एवं त्वरित कार्रवाई से किसी व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि वे इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करें तथा प्राप्त जानकारी को अपने परिवार एवं समाज तक पहुँचाकर आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहयोग करें।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
आरडीए को 25 करोड़ का ऋण, ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने मंत्री चेतन्य काश्यप का किया सम्मान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम: 'ज्ञानोदय - शाला उन्नयन अभियान' को मिल रहा भारी जन-समर्थन, अब तक 201 डेस्क का हुआ दान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम जिले के 9 नगरीय निकायों में जल सुनवाई, सभी शिकायतों का हुआ निराकरण.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा, अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को, संपत्तिकर एवं जलकर बकायादारों को अधिभार में छूट.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वास्थ्य एवं वित्तीय जागरूकता विषयक परिचर्चा.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे ने BIG FM के साथ मिलकर इंदौर में महिला दिवस पर लाइव रेडियो इंटरैक्शन आयोजित किया.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.
ip is from remote address-216.73.216.217