Skip to main content

14 मार्च को आयोजित नेशनल लोक अदालत की सफलता हेतु प्रचार-प्रसार वाहन रवाना,रतलाम–उज्जैन भोपाल के लिये नया शॉर्ट रूट की सौगात पर डॉ.मोहन यादव का आभार,स्व. गायत्री शर्मा की स्मृति में जिला चिकित्सालय को सामग्री प्रदान,अनुनाद द्वारा 12 मार्च से ग्यारह दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर,81वीं जयंती पर रतलाम मंडी में गूंजे माधवराव सिंधिया अमर रहे के नारे,अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गुलाब चक्कर में संगीत संध्या का आयोजन,नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को, संपत्तिकर एवं जलकर बकायादारों को अधिभार में छूट,शीतला सप्तमी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया,अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वास्थ्य एवं वित्तीय जागरूकता विषयक परिचर्चा,गौशाला से टीना को हो रही 5 लाख से अधिक वार्षिक आय

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला

रतलाम – चैत्र नवरात्रि की सप्तमी पर विराट चुनरी यात्रा का आमंत्रण

रतलाम – चैत्र नवरात्रि की सप्तमी पर विराट चुनरी यात्रा का आमंत्रण
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

चैत्र नवरात्रि की सप्तमी, दिनांक 25 मार्च 2026 (बुधवार) को श्री पद्मावती माताजी मंदिर, राजमहल से श्री गढखंखई माताजी मंदिर, राजापुर तक भव्य और विराट चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा के शुभारंभ से पूर्व आज श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी भगवान पेलेस रोड एवं श्री पद्मावती माताजी राजमहल में चुनरी अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

आयोजन समिति के संयोजक जनक नागल, अध्यक्ष धर्मेन्द्र रांका पार्षद एवं नरेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी दी कि माता रानी की भक्ति और शक्ति के इस महापर्व पर शाम 6 बजे राजमहल पैलेस स्थित श्री पद्मावती माताजी एवं श्री चामुंडा माताजी को ग्यारह-ग्यारह फीट की चुनरी ओढ़ाई जाएगी। पूजा और महाआरती के बाद सैकड़ों भगवा ध्वजों, ढोल-नगाड़ों, बैंड और संगीत के साथ 111 फीट लंबी चुनरी लेकर पैदल यात्रा प्रारंभ होगी।यात्रा का मार्ग पैलेस रोड, डालुमोदी बाजार, माणक चौक, घास बाजार, चौमुखी पुल, चांदनी चौक, लक्कड़ पीठा, सुतारों का वास, बाजना बस स्टैंड, अंडर ब्रिज, सागोद रोड, शिवगढ़ आदि स्थानों से होकर गुजरेगा। पूरी रात माता रानी के गरबा होते रहेंगे और सुबह 6 बजे श्री गढखंखई माताजी मंदिर पहुंचकर चुनरी अर्पित की जाएगी। यह चुनरी यात्रा अपने 26वें वर्ष में प्रवेश कर रही है।

इस अवसर पर महर्षि श्री संजय शिव शंकर दवे जी, संयोजक जनक नागल, अध्यक्ष धर्मेन्द्र रांका पार्षद, मंगल सिंह पंवार, अजय यार्दे, मुकेश गांधी, विपिन सोनी, निरज चावला, संजय पेमाल, रत्ना पाल, गोपाल शर्मा, गब्बर यादव, चिराग जायसवाल, जितेन्द्र बामनिया, विनोद गुर्जर, शेलेन्द्र सिंह शक्तावत, पप्पू गादिया, रवि रानीवाल, हेमंत ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी सज्जनों, माताओं-बहनों से निवेदन किया है कि वे सपरिवार, इष्ट मित्रों एवं समाज बंधुओं के साथ इस चुनरी यात्रा में सहभागिता कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
आरडीए को 25 करोड़ का ऋण, ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने मंत्री चेतन्य काश्यप का किया सम्मान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम: 'ज्ञानोदय - शाला उन्नयन अभियान' को मिल रहा भारी जन-समर्थन, अब तक 201 डेस्क का हुआ दान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम जिले के 9 नगरीय निकायों में जल सुनवाई, सभी शिकायतों का हुआ निराकरण.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा, अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को, संपत्तिकर एवं जलकर बकायादारों को अधिभार में छूट.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वास्थ्य एवं वित्तीय जागरूकता विषयक परिचर्चा.
ip is from remote address-216.73.216.4