आरडीए को 25 करोड़ का ऋण, ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने मंत्री चेतन्य काश्यप का किया सम्मान
सवांददाता
रतलाम, 2 मार्च।
रतलाम विकास प्राधिकरण को 25 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत होने पर ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। इस ऋण से ट्रांसपोर्ट नगर सहित आरडीए की अन्य योजनाओं को गति मिलेगी और शहर विकास को नई दिशा मिलेगी।
मंत्री काश्यप ने ऋण स्वीकृति के लिए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से चर्चा की थी और स्वीकृति मिलने पर उन्हें धन्यवाद दिया। ट्रांसपोर्ट नगर योजना को रतलाम के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
सम्मान समारोह में वीरेंद्र श्रीमाल, प्रदीप छिपानी, अशोक कटारिया, धन्नालाल जैन, तेज कुमार श्रीमाल, हेमंत अरोड़ा, पवन आर्य, शैतान सिंह, प्रशांत जैन, हर्ष कटारिया, आशीष मंडोत, राजेश बानाया सहित कई व्यवसायी उपस्थित रहे।































