Skip to main content

तुलसी परिवार द्वारा मित्र निवास कॉलोनी स्थित गीता मंदिर पर आमलकी एकादशी के अवसर पर फाग उत्सव मनाया गया,नवोदय विद्यालय आलोट में समिति बैठक एवं खेल मैदान का उद्घाटन,आरजीएसए अंतर्गत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न, बाजना व पिपलौदा विजेता बने,शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न,इंदौर से खडकी(पुणे) के मध्‍य स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन,मिशन वात्सल्य के तहत दो निराश्रित शिशुओं को मिला नया आशियाना,जनगणना कार्य हेतु अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण,रतलाम जिले के 9 नगरीय निकायों में जल सुनवाई, सभी शिकायतों का हुआ निराकरण,जनगणना-2027: जिला एवं चार्ज स्तर अधिकारियों का द्वितीय दिवस प्रशिक्षण सम्पन्न,श्री टाक महासभा महिला मंडल ने फाग उत्सव मनाया

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला

नवोदय विद्यालय आलोट में समिति बैठक एवं खेल मैदान का उद्घाटन

नवोदय विद्यालय आलोट में समिति बैठक एवं खेल मैदान का उद्घाटन
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट-2, मध्य प्रदेश में विद्यालय प्रबंधन समिति, सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय मेस समिति की बैठक कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इसी अवसर पर आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा निर्मित हैंडबॉल एवं वॉलीबॉल सिंथेटिक कोर्ट का उद्घाटन भी कलेक्टर के करकमलों से किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय प्राचार्य शांतिलाल तेली एवं उप प्राचार्या सुचिता खुराना ने कलेक्टर एवं अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात कलेक्टर ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए प्रयोगशालाओं, अटल टिंकरिंग लैब, सैमसंग लैब, कंप्यूटर लैब, डिजिटल कक्षाओं एवं पुस्तकालय का अवलोकन किया और बैठक की अध्यक्षता की।बैठक में विद्यालय की गतिविधियों व उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर ने विद्यालय भवन तक सड़क निर्माण, साइन बोर्ड एवं गेट की व्यवस्था, जल जीवन मिशन अंतर्गत पानी की व्यवस्था, नियमित स्वास्थ्य शिविर, कचरा निपटान, बालिका छात्रावास की सुरक्षा, अभिभावकों हेतु शेड निर्माण तथा वन विभाग द्वारा 5000 पौधे लगाने जैसे निर्देश दिए। साथ ही खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने हेतु 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक निर्माण की सहमति भी प्रदान की।

बैठक में सांसद प्रतिनिधि श्री नंदन जैन, एसडीएम आलोट श्रीमती रचना शर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं शिक्षा संस्थानों के प्राचार्य उपस्थित रहे। बैठक के पश्चात खेल मैदान पर अंतरराष्ट्रीय मानक आधारित सिंथेटिक कोर्ट का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर आईसीआईसीआई फाउंडेशन के अधिकारी श्री अर्पित सांखला, श्री सुधीर जैन, श्वेता मोहिते एवं श्री सत्यनारायण दांगी भी मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीमती मिशा सिंह ने फाउंडेशन अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम जिले के 9 नगरीय निकायों में जल सुनवाई, सभी शिकायतों का हुआ निराकरण.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा, अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
उपसंचालक डॉ निधि शर्मा ने रतलाम जिले में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
ग्राम लिंमडीपाडा ब्लाक सैलाना में नव दंपति सम्मेलन आयोजित किया गया.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सैलाना में चित्रकला/निबंध प्रतियोगिता सम्पन्न’.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
तुलसी परिवार द्वारा मित्र निवास कॉलोनी स्थित गीता मंदिर पर आमलकी एकादशी के अवसर पर फाग उत्सव मनाया गया.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
आरजीएसए अंतर्गत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न, बाजना व पिपलौदा विजेता बने.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम जिले के 9 नगरीय निकायों में जल सुनवाई, सभी शिकायतों का हुआ निराकरण.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जनगणना-2027: जिला एवं चार्ज स्तर अधिकारियों का द्वितीय दिवस प्रशिक्षण सम्पन्न.
ip is from remote address-216.73.216.106