तुलसी परिवार द्वारा मित्र निवास कॉलोनी स्थित गीता मंदिर पर आमलकी एकादशी के अवसर पर फाग उत्सव मनाया गया
सवांददाता
रतलाम तुलसी परिवार ने मित्र निवास कॉलोनी स्थित गीता मंदिर में आमलकी एकादशी के अवसर पर फाग उत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर कीर्ति व्यास, प्रो. सुषमा कटारे और लक्ष्मी नारायण धनोतिया ने बताया कि मंदिर में भगवान का आकर्षक श्रंगार किया गया। प्रसिद्ध भजन गायक पंडित गोपाल शर्मा एवं उनकी मंडली ने मधुर स्वरों में फाग गीत प्रस्तुत किए, जिनमें “आज बिरज में होली रे रसिया”, “होलिया में उड़े रे गुलाल” और “बालाजी तेरे मंदिर में लाल लाल उड़े रे गुलाल” जैसे गीत शामिल थे। इन गीतों पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया, एक-दूसरे को प्राकृतिक गुलाल लगाया और फूलों की पंखुड़ियां उड़ाईं। कार्यक्रम का समापन आरती और प्रसादी वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर दीपक पुरोहित, राजकुमार कटारे, तारा पोरवाल सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।














