शीतला सप्तमी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया
सवांददाता
रतलाम। शीतला सप्तमी का पर्व नगर में धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रातःकाल से ही महिलाओं ने शीतला माता की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। परंपरा के अनुसार इस दिन घरों में ठंडे व्यंजन बनाए जाते हैं और प्रसाद स्वरूप उनका सेवन किया जाता है।
शीतला सप्तमी का पर्व भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि शीतला माता की पूजा से संक्रामक रोगों से रक्षा होती है और परिवार में शांति एवं स्वास्थ्य बना रहता है। इसी कारण इस दिन महिलाएँ विशेष श्रद्धा के साथ माता की आराधना करती हैं।
नगर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महिलाएँ पारंपरिक परिधान धारण कर पूजा-पाठ में सम्मिलित हुईं। घर-घर में ठंडे भोजन की परंपरा निभाई गई, जिसमें पूड़ी, सब्जी, मिठाई और अन्य व्यंजन शामिल रहे।


















