Skip to main content

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गुलाब चक्कर में संगीत संध्या का आयोजन,नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को, संपत्तिकर एवं जलकर बकायादारों को अधिभार में छूट,शीतला सप्तमी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया,अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वास्थ्य एवं वित्तीय जागरूकता विषयक परिचर्चा,गौशाला से टीना को हो रही 5 लाख से अधिक वार्षिक आय,पश्चिम रेलवे ने BIG FM के साथ मिलकर इंदौर में महिला दिवस पर लाइव रेडियो इंटरैक्शन आयोजित किया,रक्तदान कर रंगों का त्यौहार मनाया,अव्यवस्था के खिलाफ कलम को हथियार बनाएं पत्रकार __शरदजोशी,विश्वकप में भारत की विजय की कामना के लिए किया गया अभिषेक,आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वास्थ्य एवं वित्तीय जागरूकता विषयक परिचर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वास्थ्य एवं वित्तीय जागरूकता विषयक परिचर्चा
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने मंडल कार्यालय परिसर स्थित एनेक्सी हॉल में कर्मचारी हित निधि समिति के तत्वावधान में महिला स्वास्थ्य एवं वित्तीय जागरूकता विषय पर एक महत्वपूर्ण परिचर्चा आयोजित की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला रेलकर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग करना तथा उन्हें वित्तीय रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना था।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन, रतलाम मंडल की अध्यक्षा डॉ. अर्चना शर्मा उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने की आवश्यकता पर बल दिया तथा वित्तीय प्रबंधन और बचत को आत्मनिर्भरता का आधार बताया।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने विभिन्न विषयों पर व्याख्यान प्रस्तुत किए।डॉ. मिली शाह ने ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण, बचाव और समय पर जांच की महत्ता पर प्रकाश डाला।

डॉ. अंकिता मेहता ने सर्वाइकल कैंसर के कारण, लक्षण और रोकथाम के उपायों पर जानकारी दी।

डॉ. निमिषा जोशी ने “जीवन जीने की कला” विषय पर प्रेरक विचार साझा करते हुए तनावमुक्त और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया।

वित्तीय साक्षरता पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, रतलाम की शाखा प्रबंधक श्रीमती आशा मीणा ने बचत, निवेश, बैंकिंग सेवाओं और डिजिटल लेनदेन के सुरक्षित उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी। वहीं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका श्रीमती सीमा अग्निहोत्री ने शिक्षा, आत्मविश्वास और सामाजिक जागरूकता के महत्व पर अपने विचार रखे।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार ने महिला रेलकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि रेलवे प्रशासन महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को कर्मचारियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अविनाश कुमार के स्वागत भाषण से हुआ। बड़ी संख्या में महिला रेलकर्मियों ने इसमें भाग लिया और विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी को अत्यंत लाभकारी बताया।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को, संपत्तिकर एवं जलकर बकायादारों को अधिभार में छूट.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वास्थ्य एवं वित्तीय जागरूकता विषयक परिचर्चा.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को, संपत्तिकर एवं जलकर बकायादारों को अधिभार में छूट.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वास्थ्य एवं वित्तीय जागरूकता विषयक परिचर्चा.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे ने BIG FM के साथ मिलकर इंदौर में महिला दिवस पर लाइव रेडियो इंटरैक्शन आयोजित किया.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को, संपत्तिकर एवं जलकर बकायादारों को अधिभार में छूट.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वास्थ्य एवं वित्तीय जागरूकता विषयक परिचर्चा.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे ने BIG FM के साथ मिलकर इंदौर में महिला दिवस पर लाइव रेडियो इंटरैक्शन आयोजित किया.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.
ip is from remote address-216.73.216.217