रतलाम गीता मंदिर में एकादशी संकीर्तन का भव्य आयोजन
सवांददाता
रतलाम के मित्र निवास रोड स्थित गीता मंदिर में सोमवार, 13 अप्रैल 2026 को दोपहर 3:00 से 6:00 बजे तक एकादशी संकीर्तन का भव्य आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम जोशी परिवार ने स्वर्गीय मधुसूदन जोशी एवं श्रीमती लक्ष्मी जोशी की स्मृति में संपन्न किया।
प्रसिद्ध भजन गायक पंडित गोपाल कृष्ण शर्मा ने अपनी मधुर आवाज़ से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने “तुमसे बिछड़े युग बीत गये, मेरे मालिक मुझसे रूठ गए” और “मुझे दर्शन दो एक बार, हरि आ जाओ एक बार” जैसे भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी, जिन पर भक्तजन झूम उठे।
मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन का आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। महिलाओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए अपनी श्रद्धा व्यक्त की।इस अवसर पर राजेंद्र जोशी, मीनाक्षी जोशी, संजय जोशी, वेणी माधव शर्मा, भारत सिंह राठौड़, शंकरलाल परमार, जयंती भाई जैन, प्रकाश जैन, प्रकाश अग्रवाल, ओंकार लाल चौहान, अमर सिंह गेहलोत, शुभेंदु अवस्थी, विजय तावरे, सीमा राठौर, संगीता शर्मा, रीना अवस्थी, वीरेंद्र वाफगांवकर, प्रीति श्रीवास्तव, प्रमोद कुमारी श्रीवास्तव, कौशल कुमार पांडे, संगीता गुणावत, पुष्पा व्यास, गायत्री शर्मा, कांति पुंडीर सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। अगला एकादशी संकीर्तन मोहिनी एकादशी पर सोमवार, 27 अप्रैल 2026 को दोपहर 3:00 से 6:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।




















