फिट वूमेन इनिशिएटिव पर सफल आयोजन, महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश
सवांददाता
रतलाम जीतो रतलाम लेडीज़ विंग द्वारा “Fit Women Initiative” के अंतर्गत महिलाओं के स्वास्थ्य पर एक सेमिनार का आयोजन पॉवर हाउस रोड स्थित प्रैस क्लब भवन पर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और नियमित जांच के महत्व को समझाना रहा। कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ प्रतिभा दीक्षित, संध्या गांधी आदि ने नवकार मंत्र के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. प्रतिभा दीक्षित ने महिलाओं के स्वास्थ्य, संतुलित जीवनशैली एवं समय-समय पर जांच के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही डायटिशियन निशी दीक्षित ने पोषण एवं स्वस्थ आहार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम में मोहित मूणत के सहयोग से नि:शुल्क हेल्थ चेकअप एवं ब्लड टेस्ट (CBC, थायरॉयड, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर) की सुविधा भी प्रदान की गई।
इस आयोजन में जीतो लेडीज़ विंग की चेयरपर्सन संध्या गांधी एवं चीफ सेक्रेटरी उषा भंडारी की विशेष उपस्थिति रही। जिन्होंने क्रमशः स्वागत भाषण और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं रूपरेखा निर्माण सुरभि लुनिया, कन्वीनर खुशबू पुंजावत एवं को-कन्वीनर शैला हरकावत के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम में फाउंडर चेयरपर्सन ऋतिका सघवी
,श्वेता पाटनी, सोनाली जैन, अर्चना मेहता, प्रियंका चोरड़िया, रुचि मंडोत, सुनीता मूनत, सीमा बोथरा, सोनल चानोदिया सहित अनेक सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए
इस आयोजन के माध्यम से 'आपका स्वास्थ्य आपकी प्राथमिकता ” का संदेश देते हुए महिलाओं को स्वस्थ, जागरूक और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया अंत में आए हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।























