Skip to main content

समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का शुभारंभ,श्री रामाश्रय पाण्‍डेय ने पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक का कार्यभार ग्रहण किया,निगम का बजट (आय-व्यय पत्रक) पारित,पीएनजी गैस कनेक्शन देने के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित,रतलाम के जयदीप राठौड़ ने राज्यस्तरीय क्रिकेट में जड़ा दोहरा शतक,कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,इंदौर कोचिंग डिपो की मेकेनाइज्ड लॉन्ड्री से ट्रेनों में गुणवत्तापूर्ण लिनेन की आपूर्ति सुनिश्चित,विश्व शांति और बंधुत्व के लिए हजारों लोगों ने एक साथ किया नवकार महामंत्र का जाप,आईटीआई रतलाम में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 10 अप्रैल को,पोरबंदर-आसनसोल एवं पुणे-हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक विशेष ट्रेनों का संचालन

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

श्री रामाश्रय पाण्‍डेय ने पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक का कार्यभार ग्रहण किया

श्री रामाश्रय पाण्‍डेय ने पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक का कार्यभार ग्रहण किया
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

भारतीय रेल इंजीनियर्स सेवा (IRSE) के 1990 बैच के वरिष्ठ अधिकारी श्री रामाश्रय पाण्‍डेय ने शुक्रवार, 10 अप्रैल, 2026 को पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक का कार्यभार ग्रहण किया। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक के रूप में अपनी नियुक्ति से पहले आप पूर्व मध्य रेलवे, पटना में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण/दक्षिण) के पद पर कार्यरत थे।

अपने उत्कृष्ट कैरियर के दौरान श्री पाण्‍डेय ने उत्तर पूर्व रेलवे के वाराणसी मंडल में मंडल रेल प्रबंधक (DRM) के रूप में तथा उत्तर रेलवे, नई दिल्ली में मुख्य इंजीनियर के पद पर कार्य किया है। आपने गोरखपुर एवं समस्तीपुर में उप मुख्य इंजीनियर, रेलवे बोर्ड में सदस्य इंजीनियरिंग के विशेष कार्याधिकारी (OSD), रेलवे बोर्ड में निदेशक सतर्कता तथा हाजीपुर में उप मुख्य सतर्कता अधिकारी सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएँ दी हैं। आप रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) में ग्रुप जनरल मैनेजर के रूप में भी कार्यरत रहे, जहाँ आपने कई महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया।

श्री पाण्‍डेय आईआईटी रुड़की से बी.टेक. तथा आईआईटी दिल्ली से एम.टेक. की डिग्री प्राप्त कर चुके हैं। रेल परिचालन तथा आधारभूत संरचना प्रबंधन के क्षेत्रों में श्री पाण्‍डेय ने व्यापक अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण प्राप्त किया है। आपने इटली में ट्रैक रिकॉर्डिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया, सिंगापुर एवं मलेशिया में एडवांस्ड मैनेजमेंट प्रोग्राम पूरा किया, स्पेन में हाई-स्पीड ट्रेन परिचालन का प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा तुर्की एवं नॉर्वे में सुरंग निर्माण तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

श्री पाण्‍डेय को आधारभूत संरचना के निर्माण तथा प्रबंधन एवं प्रशासन का व्यापक अनुभव प्राप्त है। आप अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच समान रूप से लोकप्रिय हैं और पूर्ण विश्वास है कि आपके गतिशील नेतृत्व में पश्चिम रेलवे नई उपलब्धियाँ हासिल करते हुए नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
उपार्जन केंद्रों पर विधिवत पूजन कर तुलाई कार्य प्रारंभ, अन्नदाताओं का पुष्पहार पहनाकर किया सम्मान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री रामाश्रय पाण्‍डेय ने पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक का कार्यभार ग्रहण किया.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
उपार्जन केंद्रों पर विधिवत पूजन कर तुलाई कार्य प्रारंभ, अन्नदाताओं का पुष्पहार पहनाकर किया सम्मान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री रामाश्रय पाण्‍डेय ने पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक का कार्यभार ग्रहण किया.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्रतिदिन 12 हजार बेडशीट, 6-6 हजार पिलो कवर व फेस टॉवेल की धुलाई.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
उपार्जन केंद्रों पर विधिवत पूजन कर तुलाई कार्य प्रारंभ, अन्नदाताओं का पुष्पहार पहनाकर किया सम्मान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री रामाश्रय पाण्‍डेय ने पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक का कार्यभार ग्रहण किया.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्रतिदिन 12 हजार बेडशीट, 6-6 हजार पिलो कवर व फेस टॉवेल की धुलाई.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पोरबंदर-आसनसोल एवं पुणे-हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक विशेष ट्रेनों का संचालन.
ip is from remote address-216.73.216.82