Skip to main content

पीएनजी गैस कनेक्शन देने के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित,रतलाम के जयदीप राठौड़ ने राज्यस्तरीय क्रिकेट में जड़ा दोहरा शतक,कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,इंदौर कोचिंग डिपो की मेकेनाइज्ड लॉन्ड्री से ट्रेनों में गुणवत्तापूर्ण लिनेन की आपूर्ति सुनिश्चित,विश्व शांति और बंधुत्व के लिए हजारों लोगों ने एक साथ किया नवकार महामंत्र का जाप,आईटीआई रतलाम में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 10 अप्रैल को,पोरबंदर-आसनसोल एवं पुणे-हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक विशेष ट्रेनों का संचालन,तिरुवनंतपुरम सेंट्रल- मदार स्पेशल के फेरे विस्‍तारित,सैलाना में जनगणना की तैयारियों का निरीक्षण,नगर निगम के वॉल्व मेन कर रहे है अवैध नल कनेक्शनों का सर्वे सर्वे हेतु नागरिक करें सहयोग

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

विश्व शांति और बंधुत्व के लिए हजारों लोगों ने एक साथ किया नवकार महामंत्र का जाप

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में हुआ जाप
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गोनाइजेशन (जीतो) के रतलाम चैप्टर द्वारा आयोजित विश्व नवकार महामंत्र दिवस कार्यक्रम में हजारों लोग जुटे। इस कार्यक्रम में प्रातः 8.01 से 9.36 बजे तक एक साथ विश्व शांति और बंधुत्व का भाव लेकर नवकार महामंत्र का जाप किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप रहे। जाप में उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महामंत्री जयवंत कोठारी एवं भाजयुमो प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन और मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में जीतो रतलाम चैप्टर के चेअरमेन इंदरमल जैन ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम संयोजक अशोक भाणावत ने विश्व नवकार महामंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विश्व के 120 देशों में एक साथ नवकार महामंत्र का जाप हो रहा है, जो जीतो रतलाम चैप्टर के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर जीतो रतलाम चैप्टर के संचालक मंडल की और से मुकेश जैन,जयंत जैन, निर्मल लुनिया महेंद्र बोथरा, अशोक बरमेचा,राजकमल जैन ने कार्यक्रम के लाभार्थी जीतो चेअरमेन इंदरमल जैन का बहुमान किया। कार्यक्रम के दौरान संगीता जैन द्वारा जैन भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां भी दी गई। समापन से पूर्व नवकारसी का आयोजन किया गया, इसमें बिबड़ौद सेवा मंडल ने सेवाएं दी। नवकार महामंत्र जाप में जीतो महिला विंग भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन चीफ सेक्रेटरी मुकेश जैन ने किया, आभार जयंत जैन ने माना।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्रतिदिन 12 हजार बेडशीट, 6-6 हजार पिलो कवर व फेस टॉवेल की धुलाई.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पोरबंदर-आसनसोल एवं पुणे-हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक विशेष ट्रेनों का संचालन.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्रतिदिन 12 हजार बेडशीट, 6-6 हजार पिलो कवर व फेस टॉवेल की धुलाई.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पोरबंदर-आसनसोल एवं पुणे-हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक विशेष ट्रेनों का संचालन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नगर निगम के वॉल्व मेन कर रहे है अवैध नल कनेक्शनों का सर्वे सर्वे हेतु नागरिक करें सहयोग.
ip is from remote address-216.73.216.82